✕

होम / ताकत खेल की / IPL के सामने कहीं नहीं टिकता WPL, प्राइज से लेकर पर्स मनी तक में जमीन-आसमान का अंतर

IPL के सामने कहीं नहीं टिकता WPL, प्राइज से लेकर पर्स मनी तक में जमीन-आसमान का अंतर

इंडियन प्रीमियर लीग में चैंपियन टीम को मिलने वाली राशि की तुलना अगर महिला प्रीमियर लीग से करें तो बड़ा अंतर नजर आता है, IPL में जीतने वाली टीम को WPL की तुलना में करीब तीन गुना ज्यादा राशि मिलती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का खिलाब अपने नाम कर लिया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार (17 मार्च) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, इस मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता और 6 करोड़ की प्राइज मनी भी हासिल की, लेकिन ये पाइज मनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की प्राइज मनी से काफी कम है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे.

IPL में मिलती है तीन गुना ज्यादा राशि

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की तरफ से हर साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर महिला प्रीमियर लीग (WPL) कराया जाता है. इस लीग में भी दुनियाभर के खिलाड़ियों की बोली लगती है और फिर वो उस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं जो उनकी सबसे ज्यादा कीमत लगती है. महिला प्रीमियर लीग में चैंपियन टीम को मिलने वाली राशि की तुलना अगर IPL से करें तो बड़ा अंतर नजर आता है. महिला प्रीमियर लीग में जीतने वाली टीम को IPL से तीन गुना कम राशि मिलती है.

Prize Money में है बड़ा अंतर

वूमेन प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीतने पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्राइज मनी के रूप में 6 करोड़ रुपए दिए गए, वहीं, रनर अप टीम दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए की राशि बतौर प्राइज मनी मिली, इसके अलावा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाली खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपए मिले. दूसरी ओर इंडियन प्रीमियर लीग की बात की जाए तो वूमेन प्रीमियर लीग से तीन गुना ज्यादा इसकी प्राइज मनी है. आईपीएल जीतने पर एक टीम को 20 करोड़ रुपए दिया जाता है. वहीं, रनर अप टीम को 13 करोड़ रुपए मिलते हैं, इसके अलावा ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को भी 10-10 लाख दिए जाते हैं.

पर्स साइज में भी बड़ा अंतर

आईपीएल (IPL) और डब्ल्यूपीएल (WPL) में किसी फ्रेंचाइजी के पर्स साइज में भारी अंतर होता है. आईपीएल 2024 की नीलामी में, प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास अधिकतम 25 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपये का पर्स था. दूसरी ओर, WPL 2024 की नीलामी में, प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास 12 करोड़ रुपये का पर्स था, इसका मतलब यह है कि अगर हम सभी 5 WPL टीमों के पर्स को मिला दें तो भी यह 60 करोड़ होगा, जो कि एक आईपीएल टीम के पर्स से भी कम है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

22 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

17 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

17 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

20 hours ago