होम / ताकत खेल की / WPL Auction: स्मृति मंधाना पर लगी सबसे बड़ी बोली, इस टीम ने बनाया अपना

WPL Auction: स्मृति मंधाना पर लगी सबसे बड़ी बोली, इस टीम ने बनाया अपना

वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए सोमवार को मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी हुई. सबसे पहली बोली स्मृति मंधाना पर लगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महिला क्रिकेट खिलाड़ी भी अब आईपीएल में अपने हुनर का प्रदर्शन करती नजर आएंगी. इस साल से पुरुष क्रिकेटर्स की तर्ज पर महिला आईपीएल भी होगा. बीसीसीआई ने इसे वीमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL नाम दिया है. मुंबई में सोमवार को इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई और सबसे पहली बोली स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) पर लगी. 

जीत नहीं पाई मुंबई
50 लाख की बेस प्राइस वाली लेफ्ट हैंड ओपनर स्मृति मंधाना को अपने पाले में लाने के लिए मुंबई इंडियंस ने पूरी ताकत लगा दी, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीद लिया. इस तरह वह महिला आईपीएल की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपए में गुजरात जायंट्स ने और इंडिया विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा.ऑक्शन के शुरुआती 4 सेट में चार इंटरनेशनल टीमों की कप्तान अनसोल्ड रहीं. 5वें सेट में कुल 8 खिलाड़ियों पर बोली लगी. विकेटकीपर्स के इस सेट में रिचा घोष को RCB ने 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा. जबकि यस्तिका भाटिया पर मुंबई ने सबसे ज्यादा 1.5 करोड़ रुपए की बोली लगाई. वहीं, एलीसा हिली 70 लाख रुपए में यूपी की टीम से जुड़ गई हैं.

किसने किसे खरीदा?
दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्ज (भारत), शेफाली वर्मा (भारत), मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया), मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर (भारत), नेटली सीवर (इंग्लैंड), अमीलिया केर (न्यूजीलैंड), यस्तिका भाटिया (भारत), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्मृति मंधाना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), रिचा घोष (भारत), यूपी वॉरियर्ज ने दीप्ति शर्मा (भारत), ताहिलीया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), एलीसा हिली (ऑस्ट्रेलिया), अंजलि सर्वनी (भारत), राजेश्वरी गायकवाड़ (भारत), गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफिया डंकली (इंग्लैंड), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), हरलीन देओल (भारत), डेओंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) को खरीदा है. बता दें कि WPL 4 से 26 मार्च तक चलेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

5 days ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों की सफाई, ‘ईंधन सुरक्षित’; 90 हजार पंपों पर बढ़ी क्वालिटी जांच

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने कहा कि देशभर में पेट्रोल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई है. कंपनियों के मुताबिक, ज्यादातर सैंपल में क्लोराइड और नमी की मात्रा तय मानकों के भीतर मिली है.

6 hours ago

DRDO की परियोजनाओं में देरी पर सरकार से जवाब तलब, 33,000 करोड़ के R&D रोडमैप पर भी नजर

33,000 करोड़ रुपये के डिफेंस R&D रोडमैप की निगरानी बढ़ाने की सिफारिश, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल क्षमता पर भी हो आकलन

4 hours ago

अमेरिकी टैरिफ की धमकी से बढ़ सकता है भारत का क्रूड बिल, चालू खाता घाटा भी होगा दोगुना: CareEdge

रूसी तेल पर 100% टैरिफ लगा तो बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें, कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान

4 hours ago

बिहार के मखाना की विदेश में धूम! ऑस्ट्रेलिया पहुंची पहली खेप, किसानों को मिला 18% ज्यादा दाम

18 मीट्रिक टन की पहली समुद्री खेप ने खोला विदेशी बाजार का रास्ता, जीआई टैग वाले मिथिला मखाना को किसानों की आय बढ़ाने का नया जरिया बनाने पर जोर

5 hours ago

डीपफेक और AI कंटेंट पर मेटा की बढ़ी मुश्किलें, छिन सकता है ‘सेफ हार्बर’ का कवच

सरकार ने Meta के कंटेंट मॉडरेशन और रिकमेंडेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, डीपफेक और बिना लेबल वाले AI कंटेंट को लेकर मांगा जवाब

6 hours ago