होम / ताकत खेल की / Mohammed Shami के प्रदर्शन से फैंस ही नहीं लक्ष्मी भी हुईं खुश, खूब हो रही धनवर्षा 

Mohammed Shami के प्रदर्शन से फैंस ही नहीं लक्ष्मी भी हुईं खुश, खूब हो रही धनवर्षा 

मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप के पहले 4 मैच में मौका नहीं मिला था. हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद वह टीम में आए और छा गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले आईसीसी वर्ल्डकप 2023 (ICC Cricket World Cup) में टीम इंडिया के अब तक के प्रदर्शन ने सबको प्रभावित किया है. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला तो इस विश्व कप में धमाल मचा ही रहा है, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की गेंदबाजी भी आग उगल रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शमी ने शानदार गेंदबाजी की थी. शमी के इस बेजोड़ प्रदर्शन से उनकी ब्रैंड वैल्यू भी बढ़ गई है. कंपनियों में शमी को साइन करने की होड़ मची हुई है. 

एक करोड़ हो गई फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो World Cup के दौरान ही मोहम्मद शमी की एंडोर्समेंट फीस (Endorsement Fees) में जबरदस्त इजाफा हुआ है. ये दोगुना बढ़कर 1 करोड़ रुपए प्रति डील पर पहुंच गई है. यानी शमी किसी एक कंपनी से डील के लिए एक करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं. वैसे तो कई अलग-अलग कंपनियां डील साइन करवाने के लिए शमी से कांटेक्ट कर रही हैं, लेकिन हेल्थ, न्यूट्रिशन, बेवरेजेज, इलेक्ट्रॉनिक्स और हेडफोन कंपनियां शमी को अपना ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त करने को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं. 

ऐसा रहा है प्रदर्शन
भारत में चल रहे इस विश्व कप में शमी ने 6 मैचों में 23 विकेट लिए हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लिए थे. इस तरह, वे वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत की ओर से एक पारी में 7 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. यहां ये जानना भी जरूरी है कि मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप के पहले 4 मैच में मौका नहीं मिला था. हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद वह टीम में आए और छा गए. शमी अब तक 6 मैच में 9 की औसत से 23 विकेट ले चुके हैं. 3 बार उन्होंने 5 विकेट झटके हैं.  

पहले लेते थे 50 लाख
रिपोर्ट्स में इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि शमी की एंडोर्समेंट फीस मौजूदा वर्ल्ड कप की अवधि के भीतर 40-50 लाख प्रति एंडोर्समेंट से बढ़कर दोगुनी हो गई है. उनकी मौजूदा ब्रैंड डील्स में स्पोर्ट्सवियर कंपनी प्यूमा, हेल एनर्जी ड्रिंक और विजन 11 फैंटेसी ऐप शामिल हैं. वहीं, अपने बेजोड़ प्रदर्शन के चलते विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू में भी इजाफा होना तय है. हालांकि, इसे लेकर कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कई कंपनियां कोहली से हाथ मिलाने को बेकरार हैं. बता दें कि विराट ने पहले से ही कई कंपनियों के साथ करार कर रखे हैं.    
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

1 hour ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

4 hours ago