✕

होम / ताकत खेल की / वर्ल्ड चैंपियन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से की मुलाकात, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

वर्ल्ड चैंपियन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से की मुलाकात, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हराकर त‍िरंगा लहराया था. आज भारतीय टीम की वतन वापसी हुई. टीम इंडिया के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम की स्वदेश वापसी हो चुकी है. टीम इंड‍िया दिल्ली एयरपोर्ट के टर्म‍िनल 3 पहुंची पहुंची, टीम इंड‍िया के ल‍िए एक स्पेशल बस का अरेंजमेंट किया गया. टीम इंड‍िया ने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर पहले इम‍िग्रेशन से संबध‍ित कार्यवाही करवाई. इसके बाद वह आईटीसी मौर्य होटल पहुंची. भारतीय टीम की एक झलक देखने के ल‍िए कई फैन्स दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले ही पहुंच गए थे. टीम इंड‍िया जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकली तो फैन्स भी इंड‍िया-इंड‍िया के नारे लगाते हुए नजर आए.  

जब द‍िल्ली एयरपोर्ट पहुंची टीम इंड‍िया 

भारतीय क्रिकेट टीम द‍िल्ली पहुंची तो फैन्स का जोश देखने लायक था. कई फैन्स तो ऐसे थे जो देर रात से ही एयरपोर्ट के आसपास पहुंच गए थे, ताक‍ि वह चैम्प‍ियन खिलाड़ियों का दीदार कर सकें. इसके साथ ही BCCI ने आज सुबह टीम इंडिया के भारत लौटने के बाद एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सभी खिलाड़ी फ्लाइट के अंदर नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सभी खिलाड़ी बारी-बारी एक बॉक्स खोलते हैं जिसमें टी20 वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी रखी है. वह एक-एक करके ट्रॉफी उठाते हैं, उसके साथ सेलिब्रेट करते हैं.

टीम ने पीएम मोदी से मुलाकात की

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पीएम मोदी से पीएम आवास पर मुलाकात की. टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने के बाद आज ही सुबह टीम इंडिया वतन वापस आई है. ब्रेकफास्ट पर रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ पीएम मोदी मुलाकात की. बता दें कि टी20 विश्व कप जीत कर भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को तड़के ही बारबाडोस से लौटी है. पीएम मोदी ने इंडियन क्रिकेट टीम को नाश्ते पर आमंत्रित किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले शनिवार को फाइनल के बाद फोन पर भारतीय टीम को विश्व कप के लिए बधाई दी थी.

टीम को मिलेंगे 125 करोड़ रुपये

जय शाह ने टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद 125 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी का एलान किया था. मेन इन ब्लू की जीत के बाद जय शाह ने एक्स पर लिखा था, "मुझे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का एलान करते हुए खुशी हो रही है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल का प्रदर्शन किया है. इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को बधाई.

17 साल बाद टी20 में टीम इंडिया चैम्पियन

T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार इस फॉर्मेट का खिताब अपने किया. फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की. इससे पहले भारतीय टीम 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है. वहीं वनडे में 1983 और 2011 वर्ल्ड कप जीता है. इस बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago