✕

होम / ताकत खेल की / सबसे बड़ा सवाल, क्या बांग्लादेश में अब भी खेला जाएगा Women's T20 World Cup?

सबसे बड़ा सवाल, क्या बांग्लादेश में अब भी खेला जाएगा Women's T20 World Cup?

बांग्लादेश में फैली आराजकता पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल नजर बनाए हुए है. यहां इसी साल अक्टूबर में महिला T20 वर्ल्ड कप होना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पड़ोसी देश बांग्लादेश में चल रही उथल-पुथल के कारण वहां होने वाले वुमन T20 वर्ल्ड कप पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. यदि वहां हालात पूरी तरह सामान्य नहीं होते तो फिर  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) बांग्लादेश से वर्ल्ड कप की मेजबानी छीन सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ICC की आंतरिक सुरक्षा टीम बांग्लादेश के हाल पर नजर बनाए हुए है. यहां इसी साल अक्टूबर में महिला T20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. 

लग सकता है बड़ा झटका
ICC के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बांग्लादेश को 3 से 20 अक्टूबर तक महिला T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है. जानकारों का मानना है कि यदि हालात पूरी तरह सामान्य नहीं होते तो फिर ICC को वर्ल्ड कप का आयोजन किसी दूसरे देश में शिफ्ट करना पड़ सकता है, जो बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका होगा. गौरतलब है कि भारत के इस पड़ोसी देश में अराजकता फैली हुई है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर मुल्क छोड़कर भाग गई हैं. पिछले दो दिनों में यहां 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है.

कुछ कहना जल्दबाजी
आईसीसी इस मुद्दे पर अभी वेट-एंड-वॉच की भूमिका अपना रहा है. रिपोर्ट में आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य के हवाले से बताया गया है कि ICC के पास अपने सभी सदस्य देशों में एक स्वतंत्र सुरक्षा निगरानी प्रणाली है. बांग्लादेश की स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है. टूर्नामेंट शुरू होने में अभी सात सप्ताह का समय है, लिहाजा आयोजन को लेकर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. बता दें कि मार्च 2022 में श्रीलंका में बांग्लादेश जैसी अशांति फैली थी. प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार और मुद्रास्फीति के विरोध में पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया था. इस घटनाक्रम के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम जून में द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए श्रीलंका गई थी.

श्रीलंका है एक विकल्प
बांग्लादेश में वर्ल्ड कप ढाका और सिलहट में आयोजित होने वाला है. एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि अगर ICC को बांग्लादेश विश्व कप के आयोजन के लिए सुरक्षित नहीं लगता तो फिर मेजबानी श्रीलंका को सौंपी जा सकती है. श्रीलंका 2012 का पुरुष T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है. बांग्लादेश में हुए हिंसा की वजह की बात करें, तो विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर वहां प्रदर्शन हुए जो हिंसक बन गए. इस प्रणाली के तहत 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वालों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

4 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

9 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

9 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

10 hours ago