होम / ताकत खेल की / World Cup के खुमार के बीच Ratan Tata ने क्यों कहा - मेरा क्रिकेट से कोई नाता नहीं?

World Cup के खुमार के बीच Ratan Tata ने क्यों कहा - मेरा क्रिकेट से कोई नाता नहीं?

यह पहला मौका है जब भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप की अकेले मेजबानी कर रहा है. टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें, तो उसने अब तक शानदार खेल दिखाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पूरा देश इस समय क्रिकेट के खुमार की गिरफ्त में है. भारत पहली बार ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की अकेले मेजबानी कर रहा है और टीम इंडिया अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस खुशी को दोगुना कर रही है. इस बीच, रतन टाटा (Ratan Tata) ने भी क्रिकेट से जुड़ा एक Tweet किया है. जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा अपने ट्वीट में जो लिखा है, वो वायरल हो रहा है. आपका भी यह जानना जरूरी है कि आखिर टाटा ने ऐसा क्या लिख दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. 

नहीं दिया कोई सुझाव
क्रिकेट इस महाकुंभ में भारतीय टीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. रविवार के मैच में भी टीम इंडिया ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त थी, जबकि एक समय पर ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड मैच में हावी हो सकता है. इसके साथ ही भारत स्कोर टेबल में टॉप पोजीशन पर आ गया है. भारतीय टीम की तारीफ के बाद अब चलिए जानते हैं कि रतन टाटा ने क्रिकेट को लेकर कहा है. टाटा ने सोमवार को ट्विटर जिसे अब X के नाम से जाना जाता है, पर लिखा है - मैंने ICC या किसी भी क्रिकेट फैकल्टी को किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना या इनाम देने के संबंध में कोई सुझाव नहीं दिया है. मेरा क्रिकेट से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. कृपया इस तरह के व्हाट्सऐप फॉरवर्ड और वीडियो पर तब तक विश्वास न करें, जब तक कि वे मेरे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से न आएं'.

इसलिए जरूरी थी सफाई
अब सवाल ये उठता है कि रतन टाटा को ऐसा ट्वीट करने की जरूरत क्यों पड़ी? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक न्यूज रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि टाटा ने क्रिकेटर राशिद खान को 10 करोड़ रुपए देने का वादा किया है. जब यह खबर घूमते-घूमते रतन टाटा तक पहुंची तो उन्होंने खुद इसका खंडन किया. बता दें कि राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में शानदार जीत दर्ज की थी. इसके बाद से यह खबर चल निकली कि टाटा राशिद खान को 10 करोड़ रुपए देने वाले हैं. अब ये पूरी तरह साफ हो गया है कि टाटा ने ऐसा कोई वादा नहीं किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

34 minutes ago

बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी, ‘विकसित भारत’ के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा, सरकार बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए जल्द करेगी उच्चस्तरीय समिति का गठन. वित्तीय स्थिरता, समावेशन और ग्राहक हितों को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 minutes ago

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

2 hours ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

3 hours ago