✕

होम / ताकत खेल की / IPL24: जिस दौलतमंद खिलाड़ी पर सब लुटा रहे प्यार, उसकी Yuvi ने क्यों लगा दी क्लास?

IPL24: जिस दौलतमंद खिलाड़ी पर सब लुटा रहे प्यार, उसकी Yuvi ने क्यों लगा दी क्लास?

Sunrisers Hyderabad के युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को CSK के खिलाफ 12 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के लगाकर 37 रनों की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कीमती बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में लगातार धुआंधार पारी खेल रहे हैं. शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई (Chennai Super Kings) के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों पर ही 37 रनों की पारी खेली. आपको बता दें, युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा क्रिकेट के मैदान में रन बनाने के साथ ही कमाई करने में भी खूब आगे हैं, तो चलिए आपको उनके क्रिकेट करियर और नेटवर्थ से जुड़ी कुछ जानकारी देते हैं. 

मैन ऑफ द मैच का खिताब भी पाया
शुक्रवार को हैदराबाद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने चेन्नई के खिलाफ एक शानदारी पारी खेली. उन्होंने 12 गेंदों पर ही 37 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे. चेन्नई के खिलाफ अभिषेक की पारी हैदराबाद के लिए गेम चेंजिंग साबित हुई और टीम ने चेन्नई को छह विकेट से हरा दिया. अभिषेक को इसके लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद उन्होंने युवराज सिंह, ब्रायन लारा और अपने पिता को धन्यवाद दिया है.

युवराज सिंह ने किया एक्स पर पोस्ट

अभिषेक की इस तूफानी पारी के बावजूद ‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने उन्हें जमकर डांट लगाई है. अभिषेक शानदार पारी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन तीसरे ओवर में वह दीपक चाहर की गेंद पर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए. युवराज सिंह ने अभिषेक के आउट होने के बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं तुम्हारे ठीक पीछे हूँ लड़के…फिर से अच्छा खेला – लेकिन आउट होने के लिए खराब शॉट.' अभिषेक को लेकर युवराज सिंह का यह दूसरा ट्वीट था. 

Pat Cummins ने कही ये बात
चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद की ओर से अभिषेक की बल्लेबाजी ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है. हर कोई उनकी बल्लेबाजी का कायल हो गया है. ऐस में पैट कमिंस (Pat Cummins) ने भी मैच के बाद अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए यह तक कह दिया कि वो उन्‍हें गेंदबाजी करना पसंद नहीं करेंगे. आपको बता दें, शुक्रवार को अभिषेक शर्मा ने केवल 12 गेंदों में तीन चौके और चार छक्‍के की मदद से 37 रन बनाए, बल्कि उनका स्‍ट्राइक रेट 300 से ज्‍यादा का रहा. 

एक मॉडल के सुसाइड मामले में भी फंसे हैं अभिषेक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मॉडल तानिया सिंह की मौत मामले में पंजाब के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का नाम जुड़ा है. तभी से लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं. अभिषेक शर्मा को मॉडल तान‍िया सिंह की सुसाइड के बाद समन भेजा गया. पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ कर सकती है.  मॉडल तान‍िया सिंह के सुसाइड मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए IPL स्टार अभिषेक शर्मा को पुलिस थाने  भी बुलाया था. तान‍िया अभ‍िषेक शर्मा की करीबी थी, दोनों का ब्रेकअप हो गया था. यह दावा हाल ही में तान‍िया की ही लंदन में रहने वाली दोस्त ने किया है. 

क्रिकेट में प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा को अंडर-19 क्रिकेट के वक्त ही पहचान मिल गई थी. उन्होंने 2016 में अंडर-19 एशिया कप में भारत की कप्तानी की थी और जीत भी दिलाई थी. अभिषेक शर्मा गेंद और बैट दोनों से ही दमदार प्रदर्शन करना जानते हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में ओपनिंग की और फिर गेंदबाजी में भी अच्छे हाथ दिखाए. अपने इस प्रदर्शन की बदौलत ही अभिषेक को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में जल्दी ही एंट्री मिल गई. 

इसे भी पढ़ें-क्या अब Google Search के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली, कंपनी इस फीचर के लिए लेगी पैसा?

कमाई में भी आगे 

अभिषेक की सालाना कमाई करीब 8 करोड़ रुपये है और उनकी नेटवर्थ करीब 12 करोड़ रुपये है. दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2018 में अभिषेक शर्मा को 55 लाख रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. अब सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा को 6.50 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है. उनका लुक्स और पर्सनेलिटी किसी एक्टर से कम नहीं है. ऐसे में उन्हें कई ब्रैंड एंडोर्समेंट और ब्रैंड प्रमोशन का भी मौका मिला है, जिससे उनकी मोटी कमाई होती है. वह फ्लेयर, एसएस बैट, कोलेक्सियनडॉय आईओ, टीसीएल और टोन के लिए ब्रैंड एंडोर्समेंट करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

₹8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ मामले में YES Bank को सुप्रीम कोर्ट से झटका, शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

यस बैंक AT-1 बॉन्ड मामले का फैसला सिर्फ संबंधित निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि बैंकिंग सेक्टर के लिए भी अहम है. यह मामला बैंक के संकट के दौरान बॉन्डधारकों के अधिकारों और पुनर्गठन प्रक्रिया में अपनाए जाने वाले कदमों से जुड़ा है.

4 minutes ago

IRFC Q2 Results: सितंबर तिमाही में ₹1,958 करोड़ का मुनाफा, ₹1.15 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

IRFC के तिमाही नतीजों के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व (Revenue from Operations) बढ़कर ₹7,866.41 करोड़ हो गया.

22 minutes ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

3 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

17 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

13 hours ago