✕

होम / ताकत खेल की / वायकॉम18 स्पोर्ट्स और SA20 के बीच हुआ करार, क्रिकेट प्रेमियों को होगा ये फायदा

वायकॉम18 स्पोर्ट्स और SA20 के बीच हुआ करार, क्रिकेट प्रेमियों को होगा ये फायदा

T-20 लीग ‘SA20’ का भारत में प्रसारण वायकॉम18 स्पोर्ट्स द्वारा किया जाएगा. वायकॉम18 ने 10 साल के लिए प्रसारण अधिकार हासिल किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दक्षिण अफ्रीका की हाल ही में लॉन्च की गई T-20 लीग ‘SA20’ का भारत में प्रसारण वायकॉम18 स्पोर्ट्स द्वारा किया जाएगा. वायकॉम18 स्पोर्ट्स ने 10 साल के लिए प्रसारण अधिकार हासिल किए हैं. इस लीग में छह टीमें होंगी, जो सेमीफाइनल और फाइनल से पहले राउंड-रॉबिन स्टेज में एक-दूसरे से दो बार भिड़ेंगी. 10 जनवरी, 2023 से शुरू होने वाली इस लीग में कुल 33 मैच खेले जाएंगे.

लीग में खेलेंगी ये टीमें 
‘SA20’ में भाग लेने वाली छह टीमों के नाम हैं - Joburg Super Kings, Pretoria Capitals, Durban’s Super Giants, Sunrisers Eastern Cape, Paarl Royals और MI Cape Town. बता दें कि इन टीमों का स्वामित्व उन समूहों के पास है, जिनकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सहित विभिन्न ग्लोबल लीग्स की टीमें हैं. वायकॉम18 स्पोर्ट्स के सीईओ अनिल जयराज ने SA20 के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि हम क्रिकेट प्रेमियों तक हर वो इवेंट पहुंचाएं, जहां रोमांच अपने चरम पर होता है. SA20 के माध्यम से भी हम यही करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि T-20 भारतीय प्रशंसकों के बीच सबसे लोकप्रिय क्रिकेट फॉर्मेट है. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट का इतिहास और उसके खिलाड़ियों की भारत में लोकप्रियता के चलते हमें उम्मीद है कि ‘SA20’ को भारत में बड़ी संख्या में दर्शक मिलेंगे. 

SA20 कमिश्नर ने जताई खुशी
वहीं, SA20 लीग कमिश्नर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने इस साझेदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह SA20 और Viacom18 के बीच की यह दीर्घकालिक साझेदारी SA20 को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लीग बनाने की हमारी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि 6 आईपीएल टीमों के मालिकों के दक्षिण अफ्रीका में अपने ब्रैंड के विस्तार को ध्यान में रखते हुए वायाकॉम18 और SA20 की पार्टनरशिप बेहद अहम है. यह क्रिकेट के रोमांच को भारतीय दर्शकों तक पहुंचाएगी.

मिलेगी ग्लोबल ऑडियंस
स्मिथ ने आगे कहा कि इस पार्टनरशिप से दक्षिण अफ्रीकन खिलाड़ियों को ग्लोबल ऑडियंस मिलेगी, जो हर लिहाज से उनके और लीग के लिए अच्छी बात है. इसी साल सितंबर में इस लीग के लिए प्लेयर्स का एक्शन हुआ था, जिसमें इन छह टीमों ने 100 खिलाड़ियों को चुना. गौरतलब है कि वायकॉम18 स्पोर्ट्स ने हाल ही में घोषणा की थी कि JioCinema फीफा विश्व कप कतर 2022 के सभी मैचों को लाइव-स्ट्रीम करेगा. 

मजबूत हुआ पोर्टफोलियो
वायकॉम18 अपने स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) FIFA World Cup Qatar 2022, NBA, Diamond League, LaLiga, Serie A, Ligue 1, Top ATP और BWF इवेंट्स के साथ ही अब इसमें SA20 भी जुड़ गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago