होम / ताकत खेल की / UFF ने WFI को किया सस्पेंड, तिरंगा नहीं लहरा पाएंगे खिलाड़ी?

UFF ने WFI को किया सस्पेंड, तिरंगा नहीं लहरा पाएंगे खिलाड़ी?

WFI को अनिश्चित समय के लिए निलंबित कर दिया गया है, माना जा रहा है कि WFI का अध्यक्ष पद काफी समय से खाली पड़ा है.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

आपको याद होगा कि हाल ही में भारत के शीर्ष पहलवानों द्वारा WFI (भारतीय कुश्ती महासंघ) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था. बृजभूषण सिंह पर आरोप था कि उन्होंने महिला पहलवानों का शोषण किया है और पहलवानों द्वारा किए गए इस विरोध प्रदर्शन के बाद बृजभूषण सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था. अब हाल ही में UWW (यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग) द्वारा WFI यानी कुश्ती महासंघ को सस्पेंड कर दिया गया है. 

UWW ने क्यों किया सस्पेंड? 
UWW द्वारा WFI की सदस्यता को अनिश्चित समय के लिए निलंबित कर दिया गया है. माना जा रहा है कि WFI का अध्यक्ष पद काफी समय से खाली पड़ा है और महासंघ द्वारा अध्यक्ष पद का चुनाव न करवाए जाने की वजह से ही UWW ने WFI को सस्पेंड करने का फैसला किया है. आपको बता दें कि WFI को जून 2023 में चुनाव करवाने थे लेकिन बहुत ज्यादा विवादों में घिरे रहने की वजह से WFI के चुनाव काफी हद तक स्थगित हो गए हैं. 

पहले भी सस्पेंड हुआ है WFI
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WFI को पहले जनवरी में और फिर मई में भी निलंबित किया जा चुका है. भारत के कई मशहूर पहलवानों ने WFI की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए थे और साथ ही उस वक्त कुश्ती महासंघ के वर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह थे, जिनके खिलाफ यौन-उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था जिसकी वजह से WFI को पहले भी सस्पेंड किया जा चुका है. इस वक्त ‘भारतीय ओलिंपिक यूनियन’ द्वारा गठित की गई अंतरिम समिति द्वारा ही WFI को मैनेज किया जा रहा है.  

तिरंगा नहीं लहरा पाएंगे खिलाड़ी?
UWW वैश्विक स्तर पर कुश्ती के खेल का प्रबंधन करती है. UWW द्वारा WFI को सस्पेंड करने का एक सबसे बड़ा प्रभाव ये होगा कि अब वैश्विक स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों को एक ‘न्यूट्रल-ध्वज’ आपको बता दें कि इस साल एशियन चैंपियनशिप भारत की राजधानी नई दिल्ली में ही आयोजित की जाएगी. WFI में 15 पदों के लिए चुनाव होने थे जो पहले जून में और फिर 12 अगस्त 2023 को आयोजित किए जाने थे लेकिन चुनाव आयोजित नहीं हो पाने की वजह से अब UWW द्वारा अनिश्चित समय के लिए WFI को सस्पेंड कर दिया गया है.
 

यह भी पढ़ें: लगातार गिर रहे शेयर, फिर उदय कोटक क्यों दे रहे JFSL को ‘थम्स-अप’?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

34 minutes ago

बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी, ‘विकसित भारत’ के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा, सरकार बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए जल्द करेगी उच्चस्तरीय समिति का गठन. वित्तीय स्थिरता, समावेशन और ग्राहक हितों को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

16 minutes ago

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

2 hours ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

3 hours ago