✕

होम / ताकत खेल की / भारत-अमेरिका के बीच मुकाबला आज, भारत लगाएगा जीत की हैट्रिक या अमेरिका फिर करेगा उलटफेर?

भारत-अमेरिका के बीच मुकाबला आज, भारत लगाएगा जीत की हैट्रिक या अमेरिका फिर करेगा उलटफेर?

भारत और अमेरिका की टीम न्यूयॉर्क में अपना तीसरा मैच खेलेंगी. दोनों में से जो भी टीम इस मैच को जीतेगी और सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

T20 वर्ल्ड कप 2024 के 25वें मुकाबले में भारतीय टीम का सामना मेजबान अमेरिका से होगा. इस मैच में दोनों टीमें जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. दोनों टीमों ने अब तक शानदार खेल दिखाया और अब तक अजेय रही हैं. अमेरिका ने पाकिस्तान और कनाडा को मात दी है तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान और आयरलैंड को हराया है. अब दोनों टीमों में से एक की जीत की लय बरकरार रहनी तय है तो दूसरे का जीत का सिलसिला टूटना तय है. जीतने वाली टीम सुपर 8 में पहुंचेगी तो हारने वाली टीम के लिए उम्मीदें जिंदा रहेंगी.

इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

भारतीय टीम अभी तक बहुत खतरनाक नजर आई है. खासतौर से भारत के गेंदबाजों का सामने अभी तक कोई भी टीम नहीं टिक पाई है. पाकिस्तान के सामने भारतीय गेंदबाजों ने केवल 120 के लक्ष्य को बचा लिया था. भारत को रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होंगी वहीं गेंदबाजी में तो भारत को चिंता करने की कोई बात नहीं है. बुमराह, सिराज, अर्शदीप सिंह और पटेल से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. 

टीम इंडिया के मध्यक्रम में हो सकता है बदलाव

भारत की मध्यक्रम की कमजोरी पहले ही उजागर हो चुकी है, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव (8 गेंदों पर 7 रन), शिवम दुबे (9 गेंदों पर 3 रन), हार्दिक पांड्या (12 गेंदों पर 7 रन) और रवींद्र जडेजा (1 गेंदों पर 0 रन) सस्ते में आउट हो गए. मामले को और बदतर बनाने के लिए, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लगातार दूसरी बार विफल रहे, पारी की शुरुआत करते हुए 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए.

अमेरिका टीम भी है मजबूत

अमेरिका की टीम में देखें तो मोनंक पटेल ने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम के मजबूत स्तंभ हैं. गेंदबाजी में भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके सौरभ नेत्रवलकर रोहित शर्मा की टीम के लिए खतरा हो सकते हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में केवल 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. इससे मुकाबला सुपरओवर में गया और वहां उन्होंने अमेरिका को जीत दिलाई.

कब और कहां देखें मैच?

अमेरिका और भारत के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मुकाबला 12 जून को सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा. हालांकि भारत में इस मैच को रात को देखा जा सकता है. भारत में मौजूद क्रिकेट फैन इस मैच को रात 8 बजे से देख सकते हैं. इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के टीवी चैनल पर इस मैच को अलग अलग भाषाओं में लाइव देखा जा सकता है. हॉटस्टार पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

52 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

22 minutes ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

32 minutes ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

10 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

16 hours ago