✕

होम / ताकत खेल की / सुपर 8 में आज भारत-अफगान की जंग, ये हो सकती है Playing 11, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

सुपर 8 में आज भारत-अफगान की जंग, ये हो सकती है Playing 11, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 का मुकाबला केंसिंग्टन ओवल ब्रिजटाउन बारबाडोस में खेला जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत और अफगानिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 के एक अहम मुकाबले में आमने-सामने होंगी. अफगानिस्तान टीम न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को हराकर सुपर-8 में पहुंची है, जबकि भारतीय टीम ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है, दोनों ही अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर थीं. आज सुपर-8 के मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत चाहेंगी, जिससे कि उनका सेमीफाइनल में पहुंचना आसान हो. बता दें कि सुपर-8 में हर टीम को 3-3 मैच खेलने हैं. एक टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम दो मैचों में जीत चाहिए.

दोनों टीमों के आंकड़े

दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 में कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से टीम इंडिया ने सात मैच जीते हैं. वहीं, एक का कोई नतीजा नहीं निकला. टी20 विश्व कप में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं. भारतीय टीम ने तीनों ही मैच जीते हैं. ऐसे में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी. इतना ही नहीं दोनों के बीच पिछले तीन मैच भारत ने ही जीते हैं. 

ऐसी हो सकती है ओपनिंग जोड़ी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जोड़ी ओपनिंग करती दिखाई दे सकती है. तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत उतर सकते हैं और उन्हें विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी मिल सकती है. चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को चांस मिल सकता. पांचवें नंबर पर शिवम दुबे को मौका मिल सकता है और छठे नंबर पर हार्दिक पांड्या को उतारा जा सकता है. हार्दिक और शिवम बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं. 

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को उतारा जा सकता है. वहीं मोहम्मद सिराज मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुए हैं. दूसरी तरफ बारबाडोस के मैदान पर स्पिनर्स को मदद मिल सकती. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकते हैं. तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह निभा सकते हैं. उनका साथ देने के लिए टीम में अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. अमेरिका के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह ने अच्छी बॉलिंग की थी और चार विकेट हासिल किए थे.

कब और कहां देख सकते हैं मैच?

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मैच बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा. टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा. स्टार स्पोर्ट्स के पास टी20 विश्व कप 2024 के प्रसारण के अधिकार हैं. अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी. इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देखी जा सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

7 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

7 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

8 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

12 hours ago