होम / ताकत खेल की / फुटबॉल वर्ल्ड कप देखने जाएंगे कतर? अभी से कर लें ये काम, वरना पड़ेगा पछताना

फुटबॉल वर्ल्ड कप देखने जाएंगे कतर? अभी से कर लें ये काम, वरना पड़ेगा पछताना

कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. अभी से वहां 80% होटल रूम बुक हो चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

20 नवंबर से शुरू होने वाले फुटबॉल विश्व कप को देखने के लिए हजारों भारतीयों ने कतर जाने के लिए टिकट खरीदी हैं. इनके लिए सलाह है कि वहां रहने-खाने का इंतजाम भी अभी से कर लें, वरना परेशानी हो सकती. दरअसल, कतर में 30 हजार होटल रूम हैं, जिनमें से 80% बुकिंग फुटबॉल फेडरेशन फीफा अपने अधिकारियों और खिलाड़ियों के लिए कर चुका है.

अब तक का सबसे छोटा आयोजक देश
कतर क्षेत्रफल के लिहाज से विश्व कप कराने वाला अब तक का सबसे छोटा देश है. ऐसे में जब यहां वर्ल्ड अप देखने लाखों लोग पहुंचेंगे, तो उनके ठहरने की व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा होगी. हालांकि, स्थानीय सरकार तैयारियों में जुटी हुई है. आयोजक खाली अपार्टमेंट में कमरे ऑफर कर रहे हैं. इसके अलावा, पारंपरिक तंबू, फैन विलेज, विला के विकल्प भी तैयार किए जा रहे हैं. इसके साथ ही साथ दो क्रूज जहाजों को ‘तैरते होटल’ में बदल दिया गया है, जिन्हें दोहा के बंदरगाह पर लगाया जाएगा. इन सब उपायों से करीब 70 हजार कमरे और बढ़ने की उम्मीद है.

रिकॉर्ड दर्शक पहुंचने की उम्मीद
कतर की वितरण और विरासत समिति ने कहा है कि विश्व प्रतियोगिता के समय तक 130000 कमरों का प्रबंध कर लिया जाएगा. विश्व कप के लिए यहां आने वाले प्रशंसकों, टीम और स्पॉन्सर के लिहाज से इतनी व्यवस्था पर्याप्त होनी चाहिए. वहीं, फीफा के मुताबिक 30 लाख में से 25 लाख टिकट बिक चुके हैं और इस बार रिकॉर्ड 12 लाख लोगों के कतर पहुंचने की उम्मीद है. यह संख्या कतर की कुल जनसंख्या के करीब 40% है. इसीलिए इतने लोगों की व्यवस्था कराने में कतर के पसीने छूट रहे हैं.

एक रात का किराया 17 हजार 
कतर की राजधानी दोहा में जो फैन विलेज बनाए गए हैं, उनमें एक रात रुकने का किराया 17 हजार हैं. प्रशंसकों को पैसे के लिहाज से ये जगह इतनी अच्छी लग रही है कि उन्होंने पहले से ही अपनी बुकिंग यहां पर करा ली है. कतर अब तक अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 200 अरब डॉलर जो कि भारतीय मुद्रा में 160 खरब ररुपए होते हैं, खर्च चुका है.

हजारों भारतीय जाएंगे
उम्मीद है कि बड़ी संख्या में भारतीय दर्शक विश्व कप फुटबॉल देखने जाएंगे. पहले चरण की टिकट बिक्री में 23500 टिकट भारतीयों ने ही खरीदी हैं. हालांकि, टिकट बिक्री में भारत का नंबर दुनियाभर में सातवां है. बता दें कि बढ़ेगी रूस में 2018 के विश्व कप में 18 हजार भारतीयों ने टिकट खरीदी थीं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

1 week ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

5 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

12 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

6 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

10 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

10 hours ago