✕

होम / ताकत खेल की / IPL24: जिसे खरीदकर पछता रही थी Punjab Kings, उसी ने एक झटके में पलट दी बाजी

IPL24: जिसे खरीदकर पछता रही थी Punjab Kings, उसी ने एक झटके में पलट दी बाजी

भारतीय क्रिकेट व आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित स्टेडियम में एक हारा हुआ मैच जिताकर अपनी टीम की लाज बचाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 17वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) को उनके होम ग्राउंड पर हराया. गुरुवार के रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह ने अपनी जोरदार बल्लेबाजी से टीम को शानदार जीत दिलाई. ये वही खिलाड़ी हैं, जिसे पंजाब की टीम ऑक्शन में खरीदकर पछता रही थी. अब उसी खिलाड़ी ने टीम को एक ऐसे मैच में जीत दिलाई है, जिसमें उसकी हार लगभग तय दिख रही थी. तो आइए जानते हैं शशांक ने कैसे शुरू किया अपने क्रिकेट का सफर और इस आईपीएल के ऑक्शन में उनके लिए कितनी बोली लगी?

शानदार अर्धशतक लगाकर दिलाई जीत 

गुजरात के खिलाफ मैच में शशांक ने 29 गेंद में 61 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपने बल्ले से रनों की बरसात करके 4 छक्के और 6 चौके भी लगाए. उनकी इस पारी के बदौलत ही पंजाब ने 1 गेंद रहते ही 3 विकेट से जीत हासिल कर ली.शशांक का बल्ला अहमदाबाद में तब बोला जब शिखर धवन और जॉनी बेयरिस्टो जैसे बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए थे. उन्होंने जोरदार मैच विनिंग फिफ्टी ठोकी और पंजाब को 3 विकेट से जीत दिला दी. 

शशांक के लिए लगी इतनी बोली 
आईपीएल के लिए ऑक्शन पहली बार भारत से बाहर दुबई के कोका-कोला एरिना में हुआ. जहां शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 20 लाख में खरीदा. शशांक सिंह भारत के ऑलराउंडर हैं. ये दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शशांक सिंह वही खिलाड़ी हैं जिसे पंजाब किंग्स खरीदकर पछता रही थी.नीलामी के समय शशांक को लेकर विवाद भी हुआ था. पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा और नेस वाडिया किसी दूसरे शंशांक को खरीदना चाहते थे. नीलामी में दो शशांक नाम के खिलाड़ी थे और वह दूसरे 19 वर्षीय युवा शंशाक को टीम में लेना चाहते थे. हालांकि, फ्रेचाइजी ने उसके बाद इन्हीं के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया.

इसे भी पढ़ें-जानिए कब तक मिलेगी आपको सस्ती ईएमआई की सौगात, क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

क्रिकेट का सफर
21 नवंबर 1991 को जन्मे शशांक सिंह  एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हैं. 10 दिसंबर 2015 को 2015-16 विजय हजारे ट्रॉफी खेलकर उन्होंने अपना नाम लिस्ट ए में जोड़ा. उन्होंने 9 दिसंबर 2019 को छत्तीसगढ़ के लिए 2019–20 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में अपना नाम दर्ज कराया. फरवरी 2017 में उन्हें 2017 के इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने 10 लाख में खरीदा था. राजस्थान रॉयल्स द्वारा 2019 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ी की नीलामी में खरीदा गया था. उन्होंने आईपीएल में करीब 10 मैच ही खेले हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 hour ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

5 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

36 minutes ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

43 minutes ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

3 hours ago