✕

होम / ताकत खेल की / आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी, हेड कोच गौतम गंभीर के पास बेशुमार दौलत

आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी, हेड कोच गौतम गंभीर के पास बेशुमार दौलत

गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाया गया है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ये जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम का हेड कोच पद छोड़ दिया था. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच होने की जिम्मेदारी सौंपी है. गौतम गंभीर अब कोच का पद संभालेंगे, लेकिन इससे पूर्व उन्होंने कमेंट्री और IPL में मेंटॉरशिप करके खूब कमाई की है. इसके अलावा उन्होंने कई कंपनियों में मोटी रकम इन्वेस्ट की हुई है. तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम के नए हेड कोच का नेट वर्थ कितना है और वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं.

इतनी है नेटवर्थ

गौतम गंभीर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति 2024 में 265 करोड़ रुपये (32 मिलियन डॉलर) है. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर, ब्रांड प्रायोजन और व्यावसायिक हितों से बहुत अधिक संपत्ति अर्जित की है. अपने क्रिकेट करियर और कमर्शियल स्पॉनसरशिप के अलावा, गंभीर ने कई जगह पैसा भी इनवेस्ट किया है. उनका एक कपड़ों का बिजनेस, एक रेस्तरां चेन है. इसके अलावा वह एक रियल एस्टेट फर्म के मालिक हैं. पिछले कई वर्षों में गौतम गंभीर की कुल संपत्ति और उनकी आय में 19% की वृद्धि होने का अनुमान है.

IPL से 25 करोड़ की कमाई

गौतम गंभीर ने IPL में आखिरी बार कोई मैच 2018 में खेला था, तब उन्हें एक सीजन खेलने के लिए 2.8 करोड़ रुपये मिलते थे. मगर IPL 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक मेंटॉर के तौर पर ज्वाइन किया था. मेंटॉर के तौर पर काम करने के लिए गंभीर ने IPL 2025 में 25 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. जबकि IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क हैं, जिन्हें KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. गंभीर बिना कोई मैच खेले ही IPL में प्लेयर्स से ज्यादा कमाई कर लेते हैं.

गंभीर के पास आलीशान घर

गौतम गंभीर दिल्ली के निवासी हैं और उनका एक घर भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में है. राजिंदर नगर के गौतम गंभीर के घर की कीमत 15 करोड़ रुपये है और इसका इस्तेमाल उनके मुख्य निवास के रूप में किया जाता है. इस मकान के अलावा, गौतम गंभीर के पास ग्रेटर नोएडा के जेपी विश टाउन में प्लॉट नंबर B009 है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है और मलकपुर गांव में एचएमडीए के 87 लेआउट में प्लॉट नंबर 324 है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है.

गौतम गंभीर के पास हैं जबरदस्त गाड़ियां

गौतम गंभीर के पास उनके कलेक्शन में मारुति सुजुकी SX4 (8 लाख रुपये), टोयोटा कोरोला (20 लाख रुपये) और महिंद्रा बोलेरो स्टिंगर (9 लाख रुपये) का कस्टमाइज्ड वर्जन शामिल है। इनके अलावा, गौतम के पास ऑडी Q5 (52 लाख रुपये) और BMW 530D (67 लाख रुपये) जैसी शानदार कारें भी हैं। इसके अलावा, गौतम गंभीर के पास 75000 रुपये की KTM बाइक भी है।

गौतम गंभीर की इनवेस्टमेंट

गौतम गंभीर एक एक्टिव निवेशक हैं और उन्होंने विभिन्न सार्वजनिक और निजी कंपनियों में भारी निवेश किया है. उन्होंने HDFC इक्विटी फंड में 10 लाख रुपये का निवेश किया है और कोटक महिंद्रा समूह में 7 अलग-अलग श्रेणियों में लगभग 2.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इसके अलावा, गौतम गंभीर ने 3 अलग-अलग श्रेणियों में ICICI प्रूडेंशियल फंड में 2.21 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इसके अलावा और जगह भी गंभीर ने अच्छा खासा पैसा इनवेस्ट कर रखा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago