✕

होम / ताकत खेल की / IPL2024: सादगी पसंद इस क्रिकेटर पर मेहरबान हैं लक्ष्मी, कमाई जान उड़ जाएंगे होश

IPL2024: सादगी पसंद इस क्रिकेटर पर मेहरबान हैं लक्ष्मी, कमाई जान उड़ जाएंगे होश

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर व राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी आर अश्विन सोमवार को आईपीएल में एक स्पेशल डबल सेंचुरी पूरी करके धोनी, कोहली और रोहित शर्मा वाले एलीट ग्रुप में शामिल होंगे.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं. दुनिया भर में अश्विन की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. अश्विन सोमवार को IPL (आईपीएल) 2024  में अपनी स्पेशल डबल सेंचुरी पूरी करके धोनी, कोहली वाले एक खास ग्रुप में शामिल हो जाएंगे. इस ग्रुप में वो लोग शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल में 200 या उससे अधिक मैच खेले हैं. ऐसे में इस खास मौके पर हम आपको आज सादगी से रहने वाले इस क्रिकेटकर की नेटवर्थ भी बताते हैं, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. तो चलिए जानते हैं अश्विन कहां -कहां से कितनी कमाई करते हैं. 

130 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक 
आर अश्विन का जन्म 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में हुआ. ऑफ स्पिनर अश्विन ने न केवल टेस्ट क्रिकेट बल्कि वनडे इंटरनेशनल और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. वह कई ब्रांडों का प्रचार भी करते हैं जहां वह अच्छी खासी रकम वसूलते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर अश्विन की कुल संपत्ति लगभग 132 करोड़ रुपये है. अपने बीसीसीआई अनुबंध के साथ, अश्विन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से 5 करोड़ रुपये कमाते हैं. 


 
IPL से मिलते हैं करोड़ों रुपये 
आर अश्विन की  क्रिकेट से सालाना कमाई 10 करोड़ से अधिक है और वह महीने के 50 लाख से अधिक कमाते हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स से उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलते हैं. 

BCCI से भी मिलते हैं 5 करोड़
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अश्विन को ग्रेड-ए में शामिल किया हुआ है, ऐसे में उन्हें बोर्ड की ओर से भी 5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं.   

ब्रैंड्स के प्रचार से भी होती है मोटी कमाई
अश्विन जूमकार, मूव, मिंत्रा जैसे विभिन्न ब्रैंडों के साथ साझेदारी में मोटी कमाई करते हैं. अश्विन बॉम्बे शेविंग कंपनी, स्पेक्समेकर्स और रामराज लिनन शर्ट्स का विज्ञापन करते हैं. वहीं, ओप्पो और कोलगेट के साथ साझेदारी की हुई है. साथ ही ट्रॉली बैग के एक बड़े ब्रैंड अरिस्टोक्रेट्स बैग्स से भी जुड़ै हैं. इनसे भी उनकी करोड़ों रुपये की कमाई होती है. 

लग्जरी घर और गाड़ियों का कलेक्शन
अश्विन के पास चेन्नई में एक लग्जरी डिजाइनर घर है. इसके अलावा देश भर में उनके पास कई रियल-एस्टेट संपत्तियां हैं. उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं, जिनमें ऑडी, रोल्स-रॉयस आदि शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

11 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

6 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

6 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

9 hours ago