✕

होम / ताकत खेल की / भारत के आगे अंग्रेंजों का सरेंडर, इन 5 खिलाड़ियों ने भारत को दिलाया फाइनल का टिकट

भारत के आगे अंग्रेंजों का सरेंडर, इन 5 खिलाड़ियों ने भारत को दिलाया फाइनल का टिकट

टीम इंडिया ने इसके साथ ही इस वर्ल्ड कप में बिना एक भी मैच हारे फाइनल में अपनी जगह बनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों के विशाल अंतर से हरा फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से 29 जून को होगा. मौजूदा विजेता इंग्लैंड इस मैच में भारत के सामने टिक नहीं सकी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 171 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम 103 रन बनाकर ढेर हो गई. इसी के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली हार का बदला ले लिया. इंग्लैंड ने उस सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हराया था. इस बार भारत ने उस हार का हिसाब बराबर कर लिया.

5 खिलाड़ी जिन्होंने भारत को दिलाया फाइनल का टिकट

रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा बड़े मैच के खिलाड़ी हैं. उन्होंने एक बार फिर इस बात को साबित किया है. विराट कोहली और ऋषभ पंत के जल्दी आउट होने के बाद रोहित ने कप्तानी पारी खेली और अर्धशतक जमाया. रोहित ने 39 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए. उनकी इस पारी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी थी.

सूर्यकुमार यादव

रोहित के अलावा भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में किसी का योगदान रहा तो वो सूर्यकुमार यादव रहे. सूर्यकुमार ने रोहित के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की. सूर्यकुमार ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को परेशान किया. वह हालांकि अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके. सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के मार 47 रन बनाए.

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव

इस मैच में इंग्लैंड की तूफानी बल्लेबाजी को रोकने का श्रेय किसी को जाता है तो वो भारतीय स्पिनर हैं. अक्षर पटेल ने जोस बटलर का विकेट ले इसकी शुरुआत की. उन्होंने अपने तीन ओवरों में हर ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिए. अक्षर ने इस मैच में चार ओवरों में 23 रन देकर तीन विकेट झटके. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अक्षर का पूरा साथ दिया कुलदीप यादव ने. कुलदीप ने हैरी ब्रूक, सैम करन जैसे बल्लेबाजों के विकेट लिए. कुलदीप ने अपने कोटे के चार ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट झटके.

हार्दिक पांड्या

रोहित और सूर्यकुमार ने साझेदारी कर टीम इंडिया के मजबूत स्कोर की नींव रख दी थी. लेकिन दोनों के आउट होने के बाद टीम इंडिया लड़खड़ा सकती थी. हालांकि, हार्दिक पांड्या ने ऐसा नहीं होने दिया और 13 गेंदों पर 23 रन बना टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए ओपनर्स 

भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य दिया. इस दौरान टीम के लिए फिलिप साल्ट और जोस बटलर ओपनिंग करने आए. लेकिन ये टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए. साल्ट 8 गेंदों में महज 5 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने चलता किया. वहीं बटलर 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. बटलर को अक्षर ने आउट किया.

बुरी तरह फ्लॉप हुई इंग्लैंड की बैटिंग 

इंग्लैंड की टीम खराब शुरुआत के बाद उबर नहीं सकी. टीम का पहला विकेट बटलर के रूप में गिरा था. इसके बाद साल्ट आउट हुए. वहीं तीसरा विकेट जॉनी बेयरस्टो के रूप में गिरा. वे खाता तक नहीं खोल सके. इस तरह मोईन अली महज 8 रन बनाकर चलते बने. सैम करन 2 रन बनाकर आउट हुए. हैरी ब्रूक ने 19 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया. लियाम लिविंगस्टोन 11 रन और क्रिस जॉर्डन 1 रन बनाकर आउट हुए. भारत के दिए पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने पूरी टीम 103 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

50 seconds ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

4 hours ago