✕

होम / ताकत खेल की / फाइनल का टिकट कटाने के लिए मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैड से होगा जबरदस्त मुकाबला

फाइनल का टिकट कटाने के लिए मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैड से होगा जबरदस्त मुकाबला

भारत ने इस टी20 विश्व कप में अभी तक सभी मैच जीते हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बदले के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज T20 वर्ल्ड कप 2024 में इंडिया वर्सेस इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों की गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भिड़ंत होगी. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम विजय रथ पर सवार है. भारत ने अपने आखिरी सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी. भारत अब डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को पछाड़कर फाइनल में एंट्री करना चाहेगा. रोहित ब्रिगेड एडिलेड वाला बदला लेने की फिराक में होगी. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत को एडिलेड के मैदान पर 10 विकेट से हराया था.

टी20 विश्व कप में भारत-इंग्लैंड का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप में बराबरी की टक्कर रही है. दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच जीते हैं. पिछली बार 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का आमना सामना हुआ था, जिसमें इंग्लिश टीम ने भारत को 10 विकेट से धूल चटाई थी. वहीं ऑलओवर टी20 की बात करें तो भारत ने अंग्रेजों पर 12-11 की मामूली बढ़त बनाई हुई है. इन आंकड़ों को देखकर लगता है कि आज भी फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. 

बदले की आग लेकर उतरेगा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम आज जब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में उतरेगी तो टीम के अंदर बदले की आग धधक रही होगी, क्योंकि 2022 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था. ऐसे में भारत पलटवार करते हुए बदला लेना चाहेगा.

बारिश भारत के लिए रहेगी फायदेमंद

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच में बारिश खलल डाल सकती है. सेमीफाइनल से एक दिन पहले भी गुयाना में भारी बारिश हुई. मैच के दौरान बारिश की 60 प्रतिशत से अधिक संभावना है. इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है. हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने दूसरे सेमीफाइनल के लिए अतिरिक्त समय रखा है. अगर मौसम के कारण मैच निर्धारित समय पर नहीं हो पाता है तो अतिरिक्त 250 मिनट उपलब्ध होंगे. मैच बारिश की भेंट चढ़ने की सूरत में भारत का फायदा होगा. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर होने के कारण भारतीय टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

5 hours ago