✕

होम / ताकत खेल की / T20 वर्ल्ड चैपिंयन बनने के लिए न्यूयॉर्क पहुंची टीम इंडिया, BCCI ने शेयर किया वीडियो

T20 वर्ल्ड चैपिंयन बनने के लिए न्यूयॉर्क पहुंची टीम इंडिया, BCCI ने शेयर किया वीडियो

भारतीय टीम वेस्टइंडीज और USA में अगले महीने से शुरू होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गई है. इसी शहर में टीम इंडिया करीब दो सप्ताह तक रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज और यूएसए में अगले महीने से शुरू होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गई है. इसी शहर में टीम इंडिया करीब दो सप्ताह तक रहेगी, क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को पहले तीन मुकाबले और वॉर्मअप मैच न्यूयॉर्क में ही खेलने हैं. जबकि भारत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून के महामुकाबला खेलेगा. न्यूयॉर्क के नए नवेले नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. करीब एक दर्जन खिलाड़ी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं जबकि बाकी खिलाड़ी जल्द ही यात्रा करेंगे.

बाकी खिलाड़ी भी जल्द पहुंचेंगे

बीसीसीआई ने जो वीडियो शेयर किया है कि उसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, स्पिनर कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल का नाम शामिल हैं. जबकि ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल तेज गेंदबाज खलील अहमद और शुबमन गिल भी टीम के साथ न्यूयॉर्क पहुंचे हैं.  अभी भी उपकप्तान हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवास, युजवेंद्र चहल का न्यूयॉर्क पहुंचना बाकी है. इसके आलावा रिंकू सिंह और आवेश खान ट्रेविलंग रिजर्व के तौर पर इनके साथ जाएंगे.

IPL2024: जीत की खुशी में झूम रहे KKR के मालिक की रईसी से वाकिफ हैं आप?

सभी खिलाड़ियों से मिले रोहित शर्मा

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों के सफर का एक वीडियो शेयर किया. कप्तान रोहित शर्मा की यारी वीडियो में दिख रही है. उन्होंने सभी साथियों को गले लगाया. कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को गले लगाया और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर मस्ती की. मुंबई से रवाना होने के समय बड़ी संख्या में फैंस एयरपोर्ट पर नजर आए. उन्होंने टीम इंडिया को ऑल द बेस्ट कहा. सूर्यकुमार यादव ने एक फैन को ऑटोग्राफ भी दिया. कुलदीप यादव मस्ती करते हुए नजर आए. वहीं, कोच राहुल द्रविड़ अपने स्वभाव के मुताबिक काफी सीरियस दिखे.

भारत का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. उसके साथ मेजबान अमेरिका के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड और कनाडा भी है. टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. उसके बाद पाकिस्तान से 9 जून को महामुकाबला होगा. 12 तारीख को मेजबान अमेरिका से टक्कर होगी. ये तीनों मैच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. 15 जून को भारत अपना आखिरी लीग मैच कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में खेलेगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज. रिजर्व खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान, खलील अहमद.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

9 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

10 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

10 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

11 hours ago