✕

होम / ताकत खेल की / भारत के लिए संकटमोचक बने सूर्यकुमार यादव, जीते हैं शाही जिंदगी, कई कारों के हैं मालिक

भारत के लिए संकटमोचक बने सूर्यकुमार यादव, जीते हैं शाही जिंदगी, कई कारों के हैं मालिक

T20 वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की. न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने अमेरिका को 7 विकेट से हराया और इसी के साथ सुपर-8 में अपना स्थान बना लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

T20 विश्‍व कप 2024 के 25वें मुकाबले में बुधवार को भारतीय टीम ने मेजबान अमेरिका को 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अमेरिका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 110 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने 10 गेंद शेष रहते मुकाबले में को अपने नाम किया. अमेरिका ने इस मैच में एक समय शिकंजा कस लिया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई.

सूर्यकुमार ने ठोका अर्धशतक 

111 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की बदौलत 10 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया. टी20 में बैटिंग स्‍ट्राइक रेट के मामले में सूर्या सर्वश्रेष्‍ठ हैं. उनकी श्रेष्‍ठता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि टी20 के बैटर्स में इंग्‍लैंड के फिल साल्‍ट, न्‍यूजीलैंड के फिल एलेन, वेस्‍टइंडीज के आंद्रे रसेल, ऑस्‍ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और भारत के यशस्‍वी जायसवाल का स्‍ट्राइक रेट ही वर्तमान में 160 के ऊपर हैं. धमाकेदार बैटिंग की इस खास स्‍टाइल ने सूर्या को शोहरत और दौलत के साथ ही स्‍टार स्‍टेटस भी दिया है.

करोड़ों की है नेटवर्थ

सूर्या टी20 क्रिकेट के बहुत बड़े ब्रांड बन चुके हैं. सूर्या को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किए हुए तीन साल ही हुए हैं लेकिन वे भारत की टी20 टीम की कप्‍तानी भी कर चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ इस समय करीब 50 करोड़ रुपये है. उन्‍हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का ग्रेड B का कांट्रेक्‍ट हासिल हैं जिससे उन्‍हें सालाना तीन करोड़ रुपये सैलरी मिलती हैं. इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले भारतीय क्रिकेटरों को फीस के तौर पर हर टेस्‍ट के लिए 15 लाख, हर वनडे के लिए छह लाख और हर टी20 के लिए 3 लाख रुपए की राशि मिलती है.

क्रिकेट से कमाते हैं करोड़ों 

IPL में मुंबई इंडियंस के स्‍टार खिलाड़ी सूर्यकुमार IPL कांट्रेक्‍ट और एंडोर्समेंट से भी हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं. मुंबई इंडियंस से खेलने के लिए सूर्या को अनुबंध के तहत आठ करोड़ रुपये मिलते हैं. क्रिकेट के जरिये मिली अपनी पॉपुलरिटी का इस्‍तेमाल वे कई ब्रांड्स के प्रमोशन के लिए करते हैं. सूर्या जिन ब्रांड्स को प्रमोट करते हैं, उनमें रॉयल स्‍टेग (Royal Stag), जियो सिनेमा (Jio Cinema), रीबॉक (Reebok), ड्रीम 11 (Dream 11), बोल्‍ट ऑडियो (Bolt Audio) और मैक्सिसा स्‍मार्ट वॉचेज (Maxima Smart Watches) शामिल हैं.

कार कलेक्‍शन में कई लग्जरी गाड़‍ियां

सूर्या मुंबई के चेंबूर इलाके में आलीशान लक्‍जरी अपार्टमेंट में रहते हैं जिसकी कीमत करोड़ों में हैं. घर की बालकनी से मुंबई की हाईराइज बिल्डिंग का दिलकश नजारा देखा जा सकता है. सूर्या को कारों और बाइक का भी शौक है. जानकारी के अनुसार, सूर्यकुमार के कलेक्‍शन में Porsche 911 Turbo S, Mercedes-Benz GLE Coupe, Audi RS5, Fortuner, Nissan Jonga और BMW 5 सीरीज की एम स्‍पोर्ट्स जैसी लक्‍जरी गाड़ियां शामिल हैं. बाइक के उनके कलेक्‍शन में BMW S 1000 RR और Suzuki Hayabusa प्रमुख है.                    
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 hours ago