होम / ताकत खेल की / सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर दी एक ऐसी जानकारी, फैंस को लगा जोरदार झटका

सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर दी एक ऐसी जानकारी, फैंस को लगा जोरदार झटका

35 साल के सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान करते हुए एक ट्वीट किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. इसका मतलब है कि अब वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी नज़र नहीं आएंगे. रैना ने अपने इस फैसले की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है. ये खबर सुरेश रैना के फैंस के लिए निराश करने वाली है.

इंटरनेशनल क्रिकेट पहले ही छोड़ा  
सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, मगर वह आईपीएल और उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे. हालांकि, रैना को IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था. ये उनके लिए एक बड़ा झटका था.

सभी को कहा धन्यवाद 
35 साल के सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान करते हुए ट्विटर पर लिखा है, 'देश और उत्तर प्रदेश के लिए क्रिकेट खेलना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं. साथ ही मैं BCCI, यूपी क्रिकेट संघ, आईपीएल टीम CSK और राजीव शुक्ला का धन्यवाद देता हूं. मुझे सपोर्ट करने के लिए मेरे फैंस का भी शुक्रिया'.  

विदेशी लीग में आएंगे नजर
वहीं, खबर यह भी है कि सुरेश रैना विदेशी लीग में भी खेलते नजर आ सकते हैं. उन्होंने यूपी क्रिकेट संघ से NOC भी ले ली है. यह भी कहा जा रहा है कि रैना इस साल होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भी खेल सकते हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के क्रिकेट करियर की बात करें, तो  रैना ने 18 टेस्ट मैचों में एक शतक की बदौलत कुल 768 रन बनाए हैं. 

ऐसा रहा है करियर
मध्यक्रम के बल्लेबाज रैना ने टीम इंडिया के लिए 226 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 5615 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल रहे. जबकि 78 T-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में रैना के नाम पर 1605 रन दर्ज हैं. 205 आईपीएल मैच खेलने वाले सुरेश रैना को साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और यूएई की T-20 लीग्स के लिए संपर्क किया गया है. वे साउथ अफ्रीका की नई T-20 लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पैरेंट कंपनी इंडिया सीमेंट्स द्वारा खरीदी गई टीम के लिए भी खेल सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

2 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

12 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 minute ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

33 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

5 hours ago