✕

होम / ताकत खेल की / T20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 हैं तैयार, जानिए कब और किस टीम से भिड़ेगी रोहित की सेना

T20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 हैं तैयार, जानिए कब और किस टीम से भिड़ेगी रोहित की सेना

सुपर-8 के मुकाबले 19 जून से खेले जाएंगे. सभी मुकाबले वेस्‍टइंडीज में खेले जाने हैं. सुपर-8 में टॉप 4 टीमें तय होने के बाद 2 सेमीफाइनल के मुकाबले होंगे, जिसके बाद फाइनल 29 जून को खेला जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

T20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में बांग्लादेश के प्रवेश करने से पूरी तस्वीर साफ हो गई है. अब सुपर-8 में कौन किस से भिड़ने वाला है पूरी तरह से तय हो चुका है. इस टूर्नामेंट के आयोजन के अगले दौर में 8 टीमों ने क्वालीफाई किया है. ग्रुप ए और ग्रुप बी में 4-4 टीमों को रखा गया है. ऐसे में अगले दौर के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी 5 मजबूत टीमों पर सभी की निगाहें रहेंगी. सुपर-8 के सभी मैच एंटीगुआ, बारबाडोस, सेंट लूसिया और सेंट विंसेंट में खेले जाएंगे.

19 जून से सुपर-8 राउंड का आगाज

T20 वर्ल्‍ड कप 2024 में ग्रुप चरण के बाद सुपर-8 राउंड का आगाज 19 जून को होगा. सुपर-8 का पहला मुकाबला अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. सुपर-8 में सभी आठ टीम अपने ग्रुप को छोड़कर अन्‍य तीनों ग्रुप की एक टीम से मैच खेलेगी. इस तरह हर टीम सुपर-8 में तीन मैच खेलेगी. सुपर-8 में आठ टीमों के बीच कुल 12 मैच खेले जाएंगे. 

20 जून को भारत का पहला मैच

सुपर-8 में 4-4 टीमों के दो ग्रुप रहेंगे. इन दोनों ग्रुपों से ही टॉप पर रहने पर 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. ग्रुप-1 में भारत के अलावा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है. वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, यूएसए, साउथ अफ्रीका और गत चैम्पियन इंग्लैंड को रखा गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम सुपर-8 स्टेज में अपना पहला मुकाबला 20 जून को बारबाडोस में खेलेगी. यह मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 22 जून को एंटीगा में होगा. इस मैच में बांग्लादेश से टक्कर होगी. सुपर-8 में भारतीय टीम अपना आखिरी मैच 24 जून को सेंट लूसिया में खेलेगी. यह मुकाबला कड़ा हो सकता है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया से जंग होनी है. सुपर 8 में भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होंगे.

ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहेगा भारत

बहरहाल, टीम इंडिया अपने लीग स्टेज प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. साथ ही भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी के 10 सालों के सूखे को खत्म करना चाहेगी. बता दें कि भारतीय टीम ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी. तब टीम इंडिया ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था. लेकिन उसके बाद से तकरीबन 11 साल बीत गए, लेकिन भारतीय टीम को आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाबी नहीं मिली है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

8 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

10 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

14 hours ago