होम / ताकत खेल की / रणवीर सिंह बने Star Sports के Brand Ambassador, खेलों को करेंगे प्रमोट

रणवीर सिंह बने Star Sports के Brand Ambassador, खेलों को करेंगे प्रमोट

स्पोर्ट्स चैनल Star Sports ने रणवीर सिंह के साथ हाथ मिलाया है. चैनल ने उन्हें स्पोर्ट्स को प्रमोट करने के लिए अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डिज्नी स्टार के चैनल स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) ने बॉलीवुड एक्टर और खेल प्रेमी रणवीर सिंह को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया है. यह पहला मौका है जब कोई बॉलीवुड स्टार इस स्पोर्ट्स चैनल का ब्रैंड एंबेसडर बना है. इसे भारत में खेल और मनोरंजन के बीच बढ़ते तालमेल के तौर पर देखा जा रहा है.  रणवीर सिंह, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए 'सूत्रधार' के रूप में अपनी भूमिका में ऐसा कंटेंट बनाने में शामिल होंगे जो लीग के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा. 'सूत्रधार' की यात्रा आईपीएल ओपनिंग वीकेंड (शुक्र, 31 मार्च - रविवार, 2 अप्रैल) से शुरू होगी, इसमें सिंह टूर्नामेंट के 16वें संस्करण से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताएंगे.

इस तरह मिलेगा चैनल को लाभ
स्टार स्पोर्ट्स के साथ रणवीर सिंह का जुड़ना इस स्पोर्ट्स ब्रैंड के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. स्टार स्पोर्ट्स का उद्देश्य रणवीर की लोकप्रियता और खेलों के प्रति उनके गहरे प्रेम का लाभ उठाना है, ताकि वे ऐसे दर्शकों के साथ कनेक्ट हो सके जिनका अब तक स्पोर्ट्स के साथ गहरा रिश्ता नहीं बन पाया है. वहीं, दूसरी ओर रणवीर सिंह इस एसोसिएशन को खेल के प्रति अपने प्यार को प्रदर्शित करने और अपने प्रशंसकों के साथ अपने जुनून को साझा करने के बेहतरीन अवसर के रूप में देखते हैं. मनोरंजन उद्योग में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक होने के साथ-साथ खेल के बारे में उनका ज्ञान और समझ उन्हें स्पोर्ट्स के प्रसार के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है.

रणवीर बोले - मेरे लिए सम्मान की बात
इस पार्टनरशिप के बारे में बात करते हुए, रणवीर सिंह ने कहा, 'स्टार स्पोर्ट्स एक ऐसा ब्रैंड है जो भारत में खेलों का पर्याय है. एक खेल प्रेमी के रूप में, ऐसे ब्रैंड के साथ जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है, जिसने भारत में खेलों को देखने के तरीके को फिर से परिभाषित किया है. मैं स्टार स्पोर्ट्स पर वर्ल्ड स्पोर्ट्स के कुछ सबसे बेहतरीन पलों को देखते हुए बड़ा हुआ हूं और इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है'. 

निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
डिज्नी स्टार के स्पोर्ट्स हेड संजोग गुप्ता ने कहा कि रणवीर खुद भी खेल प्रेमी हैं. ऐसे में बतौर ब्रैंड एंबेसडर वह स्पोर्ट्स को लोगों के दिलों में गहराई तक ले जाने के हमारे मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उनके साथ काम करते हुए हम नए दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं, जिन्होंने अभी तक खेल के प्रति अपने जुनून को नहीं पहचाना है. स्टार स्पोर्ट्स और रणवीर सिंह की यह पार्टनरशिप टाटा आईपीएल 2023 (31 मार्च - 2 अप्रैल) के ओपनिंग वीकेंड से शुरू होगी, जो आगे भी जारी रहेगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

4 days ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

59 minutes ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

1 hour ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

1 hour ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

4 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

7 hours ago