✕

होम / ताकत खेल की / भारत की हार पर रोने वाले कांबली का हाल देखकर आज आपके भी निकल आएंगे आंसू!

भारत की हार पर रोने वाले कांबली का हाल देखकर आज आपके भी निकल आएंगे आंसू!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे विनोद कांबली का बताया जा रहा है. इस वीडियो में कांबली बेहद बुरी स्थिति में नजर आ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

90 के दशक के क्रिकेट फैंस को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में विनोद कांबली का रोना आज ही याद होगा. उन्हीं विनोद कांबली का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसे देखकर निश्चित तौर पर इन फैंस के आंसू भी निकल आए होंगे. इस वीडियो में ऐसा क्या है, इसके बारे में जानने से पहले जरा उस सेमीफाइनल मुकाबले की बात कर लेते हैं. 

सेमीफाइनल का वो मैच
1996 के इस विश्व कप में भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सेमीफाइनल में मुकाबला खेला जा रहा था. भारत का प्रदर्शन इस अहम मैच में काफी खराब था. यह लगभग तय माना जा रहा था कि भारत मुकाबला हार जाएगा. इसके 120 पर 8 विकेट गिर चुके थे जबकि टारगेट 251 रनों का था. कांबली 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और साथी खिलाड़ियों को पवेलियन लौटते देख रहे थे. अचानक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जो कितना बढ़ गया कि मैच रेफरी ने मैच रोककर श्रीलंका को विजेता घोषित कर दिया. विनोद कांबली इस दौरान रो दिए थे. 

सचिन से मदद का आग्रह
अब उस दौर के खब्बू बल्लेबाज का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर उनके फैंस भी आंखें भी भर पाई हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विनोद कांबली ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं. मौके पर मौजूद लोगों को भी विश्वास नहीं होता कि ये कांबली हैं. वो उन्हें सहारा देकर उनकी जगह पर पहुंचाते हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांबली के प्रशंसक BCCI और सचिन तेंदुलकर से उनकी मदद का आग्रह कर रहे हैं. हालांकि, BW हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

डिप्रेशन से जूझ रहे कांबली
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांबली हार्ट संबंधी समस्याओं के अलावा डिप्रेशन से भी जूझ रहे हैं. आलम यह है कि उन्हें नियमित रूप से अस्पताल जाना पड़ता है. कांबली के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले हैं. वनडे में कांबली ने 2477 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. जबकि टेस्ट में उनके 1084 रन हैं. विनोद कांबली का क्रिकेट करियर  1993 से 2000 तक ही चला.

फिल्मों से राजनीति तक
विनोद कांबली का जीवन परेशानियों भरा रहा है. सचिन के साथ मुंबई की मशहूर कांगा लीग में धमाकेदार पारी खेलने वाले कांबली का स्थान टीम इंडिया में पक्का नहीं रहा. वह लगातार इन-आउट होते रहे. प्रोफेशन लाइफ की तरह उनकी निजी जिंदगी भी उथलपुथल भरी रही. कांबली की ने पहली क्रिश्चियन लड़की नोएला से, लेकिन यह शादी सफल नहीं रही. इसके बाद कांबली का दिल फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट पर आया. उनकी ये शादी अब चल रही है. एंड्रिया और कांबली का एक बेटा भी है. 

केवल 30 हजार महीना
कांबली ने 2000 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया और फिल्मों में हाथ आजमाया, लेकिन खास सफलता नहीं मिली. इसके बाद राजनीति में पैर जमाने की कोशिश की. कांबली लोक भारती पार्टी के सदस्य रहे और 2009 के विधानसभा चुनाव में विखरोली सीट से मैदान में उतरे, मगर पराजय हाथ लगी. बीते कुछ सालों से उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब रहने लगी है. कांबली के डिप्रेशन की एक वजह खराब माली हालात भी है. किसी ज़माने में करोड़ों का मालिक कांबली आज महज कुछ हजार रुपए से काम चलाने को मजबूर हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें BCCI से बतौर पेंशन केवल 30 हजार रुपए महीना ही मिलते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

8 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

8 hours ago