✕

होम / ताकत खेल की / प्रैक्टिस मैच से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, न्यूयॉर्क की कंडीशंस में ढलना जरूरी वरना..

प्रैक्टिस मैच से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, न्यूयॉर्क की कंडीशंस में ढलना जरूरी वरना..

टीम इंडिया एक जून को न्‍यूयॉर्क में बांग्‍लादेश के खिलाफ वार्म अप मैच खेलेगी. इसके बाद पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप में अपने अभियान का करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

1 जून यानि शनिवार से भारत का T20 वर्ल्ड कप का सफर शुरू हो जाएगा. टीम इंडिया को बांग्लादेश के साथ प्रैक्टिस मैच खेलना है. ये मुकाबला 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा. इसी मैदान पर टीम इंडिया अपने सारे लीग मैच खेलेगी, लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि पहली बार इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. ऐसे में पिच को समझने के लिए प्रैक्टिस मैच काफी अहम रोल निभाने वाला है. खुद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस बात पर जोर दिया है कि ये प्रैक्टिस मैच काफी अहम रहेगा.

रोहित शर्मा ने क्या कहा?

भारत और बांग्लादेश के बीच 1 जून को न्यूयॉर्क में वॉर्मअप मैच खेला जाएगा. क्योंकि कंडीशंस नई हैं, तो जाहिर तौर पर ये मैच दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के लिए खुद को इन परिस्थितियों में ढ़ालने के लिहाज से काफी अहम रहेगा. एक्स (X) पर ICC ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा ने कहा कि टूर्नामेंट के पूरी तरह शुरू होने से पहले हमारे लिए कंडीशंस को समझना काफी अधिक जरूरी होगा, क्योंकि हमने इस मैदान पर इससे पहले कोई मैच नहीं खेला है. हमारी कोशिश रहेगी कि 5 जून को अपने शुरुआती मुकाबले से पहले यहां की कंडीशंस में खुद को ढ़ाल सकें. इसलिए हम इस मैच के जरिए मैदान को समझकर लय में आना चाहेंगे.

करोडों की संपत्ति के मालिक सनी देओल पर धोखाधड़ी का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला?

बेहद खूबसूरत है ग्राउंड

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाने वाले हैं. इस मैदान पर 34 हजार दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. भारतीय कप्तान रोहित ने मैदान की खूबसूरती को लेकर कहा, न्यूयॉर्क का ग्राउंड बहुत खूबसूरत है और काफी खुला हुआ है. हम अब अपना पहला मैच खेलने के लिए बेताब हैं और स्टेडियम में माहौल को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता भी अच्छी है और उम्मीद है कि यह अच्छा रहेगा. न्यूयॉर्क के लोग विश्व कप देखने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं क्योंकि यह विश्व स्तरीय टूर्नामेंट है, जो यहां पहली बार हो रहा है. मुझे यकीन है कि सभी टीमों के फैंस इस टूर्नामेंट के लिए काफी उत्साहित होंगे और खिलाड़ी भी अपना अभियान शुरू करने के लिए बेताब होंगे.

5 जून को पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

IPL 2024 के खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया अपकमिंग टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों में जुट गई है. 5 जून को भारत अपना पहला लीग मैच आयरलैंड के साथ न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा. हालांकि, भारतीय टीम इस मैदान पर पहले वॉर्म अप मैच खेलने उतरेगी और चाहेगी कि वह खुद को इन कंडीशंस में ढ़ाल ले.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

45 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

4 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

5 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

5 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

6 hours ago