✕

होम / ताकत खेल की / RCB के स्टार बॉलर सिराज ने खुद के दम पर बनाई करोड़ों की संपत्ति, ऑटो चलाते थे पिता

RCB के स्टार बॉलर सिराज ने खुद के दम पर बनाई करोड़ों की संपत्ति, ऑटो चलाते थे पिता

भारतीय क्रिकेटर और IPL में आरसीबी की ओर से खेलने वाले गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 500 रुपये फीस से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की और आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय क्रिकेटर और IPL के स्टार बॉलर मोहम्मद सिराज घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद और आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हैं. वह आईपीएल इतिहास में मैच में 2 मेडन ओवर डालने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं. सिराज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. हैदराबाद में जन्मे सिराज बेहद साधारण परिवार से आते हैं. उनका बचपन काफी गरीबी में गुजरा है. उनके पिता ऑटो चलाते थे. आज हम आपको बताएंगे मोहम्मद सिराज ने किस तरह क्रिकेट खेलकर खुद के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर दी, तो चलिए जानते हैं सिराज कहां से कितनी कमाई करते हैं?

क्या है सिराज की कमाई का सोर्स?
मोहम्मद सिराज के रेवेन्यू का प्रमुख सोर्स बीसीसीआई से सालाना कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस, आईपीएल सैलरी और ब्रांड विज्ञापन हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये है. उनके पास भारत के खिलाड़ी के रूप में ग्रेड बी कॉन्ट्रैक्ट है, इसलिए मोहम्मद सिराज को  बीसीसीआई (BCCI) द्वारा सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं. वहीं, आरसीबी ने 2024 में 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

बना दी करोड़ों की संपत्ति
 मोहम्मद सिराज की क्रिकेट से पहली कमाई 500 रुपए थी. इस बात का खुलासा खुद सिराज ने IPL 2017 की ऑक्शन के दौरान किया था. सिराज ने कहा था, 'मेरी क्रिकेट से पहली कमाई 500 रु. थी. वह एक क्लब मैच खेल रहे थे, जिसमें उनके मामा टीम के कप्तान थे. उन्होंने 25 ओवर के उस मैच में 20 रन देकर 9 विकेट लिए थे, तब उनके मामा ने उनकी परफॉर्मेंस से खुश होकर उन्हें 500 रुपए दिए थे. वहीं, आज सिराज के पास करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

 IPL से होती है करोड़ों रुपये की कमाई
 मोहम्मद सिराज ने 2017 IPL सीजन में डेब्यू किया था. उस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा था. इस सीजन के लिए उन्हें विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने खरीदा है.

बढ़ रही सिराज की ब्रैंड वैल्यू

मोहम्मद सिराज की बढ़ती फैन फॉलोइंग के बीच उनके पास एडवर्टाइजमेंट की भी भरमार है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह My Circle 11, Be O Man, CoinSwitchKuber, Crash on the Run और MyFitness के लिए विज्ञापन करते हैं.

घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन
मोहम्मद सिराज के पिता हैदराबाद में ऑटो चलाते थे. IPL-2017 में सिलेक्ट होने के बाद से ही उन्होंने पिता को आराम करने के लिए कह दिया था. आईपीएल से हुई कमाई से सिराज ने नया घर भी खरीद लिया है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं. सिराज के पास लग्जरी कारों का एक शानदार कलेक्शन है. उनके पास बीएमडब्ल्यू सेडान, महिंद्रा थार, टोयोटा कोरोला, मसिर्डीज बेंज जैसी कारें हैं.

क्रिकेट में प्रदर्शन
मोहम्मद सिराज दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. 2015 में मोहम्मद सिराज ने घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था. 15 नवंबर 2015 को उन्होंने हैदराबाद टीम के लिए 2015-16 रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. इसके बाद 2015–16 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 क्रिकेट में भी डेब्यू किया. 2016-17 रणजी ट्रॉफी में सिराज 9 मैचों में 18.92 की औसत से 41 विकेट झटके और हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए  जुलाई 2017 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उन्हें भारत ए टीम में शामिल किया गया.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

9 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

4 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

4 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

7 hours ago