✕

होम / ताकत खेल की / क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन हैं करोडों संपत्ति के मालिक, इतनी है नेटवर्थ

क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन हैं करोडों संपत्ति के मालिक, इतनी है नेटवर्थ

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने खूब नाम और शोहरत कमाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्र अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. अश्विन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने दूसरे गेंदबाज भी हैं, उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर टीम इंडिया के लिए 765 विकेट अपने नाम किए हैं. अश्विन ने पूरी दुनिया में अपनी फिरकी गेंदबाजी से धूम मचाई है, वह भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार रहे, लेकिन उनका लाइफ स्टाइल बहुत ही साधरण रहा. इतने बड़े क्रिकेटर होने के बावजूद अश्विन ने कभी भी किसी तरह का कोई दिखावा नहीं किया.

हालांकि, इसके बावजूद अश्विन भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं. आलीशान घर से लेकर अश्विन लग्जरी कार तक के मालिक हैं. टीम इंडिया के लिए 16 साल के करियर में अश्विन ने खूब कमाई की. बीसीसीआई से मिलने वाली सैलरी के अलावा अश्विन लगभग हर साल इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेले. ऐसे में उनके रिटायरमेंट के मौके पर आइए जानते हैं कितनी है अश्विन की कुल नेटवर्थ.

132 करोड़ के मालिक हैं अश्विन

अश्विन ने तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया. लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें टेस्ट क्रिकेट रास आया. टीम इंडिया के लिए उन्होंने टेस्ट में 500 से भी ज्यादा विकेट हासिल किए. क्रिकेट के मैदान पर खूब नाम कमाने वाले अश्विन ने खूब दौलत भी कमाई है. उनकी संपत्ति 100 करोड़ से भी अधिक है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अश्विन टोटल 132 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं.

यहां से कमाई करते हैं अश्विन

क्रिकेट के अलावा रविचंद्रन अश्विन विज्ञापनों से भी तगड़ी कमाई करते हैं. वे BCCI की ए ग्रेड कैटिगरी के खिलाड़ी हैं. BCCI से उन्हें हर साल पांच करोड़ रूपये मिलते हैं. जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी अश्विन को अच्छी खासी कमाई होती है. वहीं स्पेसमेकर्स, कोको स्टूडियो तमिल, बॉम्बे शेविंग कंपनी, मन्ना फुड्स, एरिस्टोक्रेट बैग्स, मिन्त्रा, ओप्पो, मूव, और ड्रीम11 के विज्ञापनों से भी आश्विन को करोड़ों का फायदा होता है.

9 करोड़ का घर और महंगी गाड़ियों का शौक

रविचंद्रन अश्विन एक लग्जरी लाइफ जीते हैं. 17 सितंबर 1986 को जन्मे अश्विन महलनुमा घर में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं. बता दें कि अश्विन चेन्नई में जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत 9 करोड़ रूपये है. ‘अन्ना’ के नाम से भी मशहूर रविचंद्रन अश्विन को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक हैं. उनके पास लग्जरी ब्रांड की गाड़ियां है. उनके कार कलेक्शन में ऑडी क्यू 7 एसयूवी शामिल है जिसकी कीमत भारतीय मार्केट में 87 लाख से 95 लाख रूपये के बीच है. इसके अलावा उनके पास रोल्स रॉयस की शानदार कार भी है. इस गाड़ी की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जाती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago