होम / खेल / सेंचुरी लगाने के बाद इस बल्लेबाज ने किया मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप

सेंचुरी लगाने के बाद इस बल्लेबाज ने किया मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिंगर सिद्धू मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप करते नज़र आ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान रणजी ट्रॉफी 2022 के फाइनल में शानदार सेंचुरी लगाने के बाद भावुक हो गए. उन्होंने सिंगर सिद्धू मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मध्यप्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में उन्होंने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया.  

BCCI ने शेयर किया वीडियो
BCCI ने सरफराज खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह शतक लगाने के बाद जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह चुके सिंगर मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बता दें कि रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सरफराज खान तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन चुके हैं, जिन्होंने दो सीजन में 900 रन का आंकड़ा पार किया है. इससे पहले सिर्फ दिल्ली के अजय शर्मा और मुंबई के वसीम जाफर ने ही यह कमाल किया था.

टीम इंडिया में मिलेगी जगह?
सरफराज की शानदार बल्लेबाजी से उनके फैंस बेहद खुश हैं. वहीं, क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि सरफराज ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो BCCI के चयनकर्ताओं पर उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका देने का दबाव बढ़ जाएगा. हालांकि, ये बात अलग है कि सरफराज ने IPL-2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ खास नहीं किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

6 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

22 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago