✕

होम / ताकत खेल की / T20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी का ऐलान, इस बार हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

T20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी का ऐलान, इस बार हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है. अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में 20 टीमें खेल रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 2 जून से हो गया है. अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में 20 टीमें खेल रही हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये पहला मौका है जब इतनी टीमें एक साथ भाग ले रही है. इन टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है. इसी बीच आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम को ऐतिहासिक प्राइज मनी मिलेगी.

प्राइज मनी की घोषणा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम को लगभग 20.36 करोड़ रूपये (2.45 मिलियन डॉलर) मिलेंगे. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार विजेता टीम को इतनी राशि मिलेगी. वहीं फाइनल में हारने वाली टीम यानि उपविजेता को लगभग 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन डॉलर) मिलेंगे. जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बाकी दो टीमों को एक समान 6.54 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप में इस बार 20 टीमों हिस्सा ले रही हैं. हर टीम को आईसीसी की तरफ से कुछ न कुछ राशि दी जाएगी. सुपर 8 राउंड से आगे नहीं बढ़ने वाली टीमों में से प्रत्येक को 3.17 करोड़ रुपये मिलेंगे.

ICC लगभग 98.51 करोड़ रुपये बांटेगी

वहीं नौवें से 12वें स्थान तक रहने वाली टीमों में प्रत्येक को लगभग 20.57 करोड़ रुपये मिलेंगे. जबकि 13वें से 20वें स्थान तक रहने वाली टीमों में से प्रत्येक को लगभग 1.87 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसके अलावा मैच जीतने पर (सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर) टीमों को अतिरिक्त लगभग 25.89 लाख रुपये मिलेंगे. टी20 वर्ल्ड के लिए कुल लगभग 93.51 करोड़ रुपये का प्राइज मनी तय की गई है.

टी-20 वर्ल्डकप की प्राइज मनी

•    विजेताः करीब 20.36 करोड़ रुपये
•    उप-विजेता: 10.64 करोड़ रुपये
•    सेमीफाइनल: 6.54 करोड़ रुपये
•    दूसरे राउंड से बाहर होने पर: 3.17 करोड़ रुपये
•    9वें से 12वें स्थान वाली टीम: 2.05 करोड़ रुपये
•    13वें से 20वें स्थान वाली टीम: 1.87 करोड़
•    पहले और दूसरे राउंड में जीत: 25.89 लाख रुपये

5 जून को भारत का पहला मैच

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम आयरलैंड के बाद पाकिस्तान से भिड़ने वाली है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 9 जून को हाई वोल्टेज मुकाबला खेलना है. वहीं टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

30 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

41 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

1 hour ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

4 hours ago