होम / ताकत खेल की / IHL और डीडी स्पोर्ट्स की साझेदारी: 2025 सीजन देगा कैंसर जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और फिटनेस का संदेश

IHL और डीडी स्पोर्ट्स की साझेदारी: 2025 सीजन देगा कैंसर जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और फिटनेस का संदेश

IHL और डीडी स्पोर्ट्स की साझेदारी के जरिए यह संदेश लाखों लोगों तक पहुंचेगा कि स्वास्थ्य सेवा पेशेवर सिर्फ इलाज नहीं करते, बल्कि फिटनेस और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत की अग्रणी मेडिकल स्पोर्ट्स लीग, इंडियन हेल्थकेयर लीग (IHL) ने आज यानी 06 अक्टूबर को राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता डीडी स्पोर्ट्स के साथ अपनी आधिकारिक साझेदारी की घोषणा की है. इस समझौते के तहत, IHL के सभी मैच 14 से 21 दिसंबर 2025 तक पूरे भारत में लाइव प्रसारित किए जाएंगे. इस पहल का उद्देश्य न केवल खेल भावना को बढ़ावा देना है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता को भी जन-जन तक पहुंचाना है.

पूरे देश में पहुंचेगी डॉक्टरों की खेल भावना

IHL का उद्देश्य सिर्फ एक लीग बनना नहीं, बल्कि भारत के मेडिकल समुदाय की फिटनेस, प्रतिबद्धता और सामाजिक जिम्मेदारी को मंच देना है. डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से शहरी और ग्रामीण, दोनों दर्शकों को इन प्रेरक कहानियों से जोड़ा जाएगा. लीग में 150 से अधिक डॉक्टर और स्वास्थ्य सेवा पेशेवर हिस्सा लेंगे जो अपने मेडिकल करियर और खेल के प्रति जुनून के बीच बेहतरीन संतुलन दिखाएंगे.

डीडी स्पोर्ट्स पर होगा सीधा प्रसारण

लीग का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल, डीडी वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म, और डीडी स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल पर होगा, जिससे इसकी पहुंच लाखों घरों तक सुनिश्चित होगी. यह कदम न केवल लीग की लोकप्रियता को बढ़ाएगा, बल्कि हेल्थ-फोकस्ड स्पोर्ट्स इनिशिएटिव्स को भी नया मुकाम देगा.

कैंसर जागरूकता पर विशेष फोकस

इस वर्ष लीग का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य कैंसर जागरूकता है. खेलों के जरिए यह संदेश दिया जाएगा कि शीघ्र पहचान, निवारक उपाय और सामुदायिक भागीदारी से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है. मैचों के साथ-साथ जागरूकता अभियानों और डॉक्टरों की प्रेरणादायक कहानियों के जरिए यह उद्देश्य लोगों तक पहुँचाया जाएगा.

महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

IHL की अंतिम दिन एक विशेष महिला मैच का आयोजन करेगी, जिसमें महिला डॉक्टर और स्वास्थ्य पेशेवर हिस्सा लेंगी. यह मैच महिला नेतृत्व, लचीलापन और समावेशिता को दर्शाएगा. यह पहल व्हाइटकोट स्पोर्ट्स के व्यापक मिशन का हिस्सा है, जो स्वास्थ्य सेवा और खेलों में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए काम करता है.

साझेदारी पर क्या बोले आयोजक

व्हाइटकोट स्पोर्ट्स के सीएमडी, डॉ. राहुल मंगल ने इस साझेदारी पर कहा “डीडी स्पोर्ट्स के साथ सहयोग इंडियन हेल्थकेयर लीग के लिए एक मील का पत्थर है. हमारा उद्देश्य न केवल खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि कैंसर जैसे गंभीर स्वास्थ्य मुद्दों पर जन-जागरूकता पैदा करना भी है. महिला मैच का जुड़ना समानता और सशक्तिकरण की दिशा में हमारा मजबूत कदम है.”

इस सीजन में दर्शकों को सिर्फ रोमांचक मुकाबले ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे की प्रेरक कहानियाँ, स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता, और समुदाय निर्माण का संदेश भी मिलेगा. इंडियन हेल्थकेयर लीग खेलों से आगे जाकर एक सामाजिक आंदोलन बनना चाहती है, जहाँ स्वास्थ्य सेवा पेशेवर अपनी ताकत, जुनून और सेवा भावना के साथ सामने आएं.

इस लीग की प्रमुख विशेषताएँ :

1. लाइव ब्रॉडकास्ट: सभी मैच डीडी स्पोर्ट्स, डीडी वेव्स और यूट्यूब पर लाइव

2. 150 डॉक्टरों की भागीदारी: पूरे भारत से मेडिकल पेशेवरों की सक्रिय भूमिका

3. कैंसर पर फोकस: जागरूकता, रोकथाम और शिक्षा के ज़रिए सामाजिक संदेश

4. महिला सशक्तिकरण मैच: लीग के अंतिम दिन महिला स्वास्थ्य पेशेवरों की भागीदारी

5. समावेशिता और फिटनेस: स्वास्थ्य के प्रति नया नजरिया देने वाली लीग


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

20 minutes ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

1 hour ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

42 minutes ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

3 hours ago

इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में धमाल, 7 कंपनियां जुटाएंगी 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा

लगातार आ रहे IPO से साफ है कि प्राइमरी मार्केट में कंपनियों की फंड जुटाने की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं. अब निवेशकों की नजर इन इश्यू की कीमत, कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन और बाजार की स्थितियों पर रहेगी, जो इन IPO को मिलने वाले रिस्पॉन्स को तय करेंगे.

3 hours ago