✕

होम / ताकत खेल की / स्वप्निल कुसाले का सटीक निशाना, भारत की झोली में आया तीसरा ओलंपिक मेडल

स्वप्निल कुसाले का सटीक निशाना, भारत की झोली में आया तीसरा ओलंपिक मेडल

पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों से भारत के लिए गुड न्यूज़ आने का सिलसिला जारी है. अब शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेरिस ओलंपिक में हमारे पदकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. स्टार शूटर स्वप्निल कुसाले ने आज 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इससे पहले, मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. दोनों ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कोरियाई जोड़ी को हराया था.

मनु के नाम दो मेडल
मनु भाकर (Manu Bhaker) ने इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इस तरह भारत के पास कुल तीन ओलंपिक मेडल हो गए हैं, जिनमें से दो अकेले मनु भाकर ने जीते हैं. मनु आजाद भारत की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गईं हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते हैं. 

किसान परिवार से रिश्ता
स्वप्निल कुसाले के प्रदर्शन को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा था कि वह कोई न कोई पदक ज़रूर जीतेंगे. स्वप्निल ने 451.4 का स्कोर करते ब्रॉन्ज मेडल पर कब्ज़ा जमा लिया है. स्वप्निल ने 17 मई 2024 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित अंतिम चयन ट्रायल में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था. वह किसान परिवार से आते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

8 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

14 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

13 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

14 hours ago