✕

होम / ताकत खेल की / नीरज का सिल्वर भी देश के लिए गोल्ड,  कितने अमीर हैं भारत को 5वां मेडल दिलवाने वाले चोपड़ा?  

नीरज का सिल्वर भी देश के लिए गोल्ड,  कितने अमीर हैं भारत को 5वां मेडल दिलवाने वाले चोपड़ा?  

पेरिस ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. जैवलिन थ्रो में नीरज से देश को गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन वह इस उम्मीद को पूरा करने से चूक गए. हालांकि, उनका सिल्वर मेडल भी देश के लिए गोल्ड से कम नहीं है. उन्होंने अपने प्रदर्शन से हर भारतवासी का सिर एक बार फिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. इस मुकाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सबसे ज्यादा स्कोर करके गोल्ड अपने नाम किया. 

ऐसा रहा फाइनल रिजल्ट 
नीरज चोपड़ा ने फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो किया. इसके अलावा उनके सभी प्रयास फाउल रहे. जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने दूसरे प्रयास में 92.97 का थ्रो कर इतिहास रच दिया. नदीम का यह थ्रो ओलंपिक का रिकॉर्ड बन गया है. तीसरे स्थान पर कैरेबियाई देश ग्रेनाडा के पीटर्स एंडरसन पर रहे. उन्होंने 88.54 के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता.

फिर भी रच दिया इतिहास
जैवलिन थ्रोअर नीरज भले ही गोल्ड जीतने से चूक गए हों, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने भारत के लिए इतिहास रच दिया है. वह ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. नीरज टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. यदि पेरिस ओलंपिक में भी वह सोना जीत पाते तो उनके नाम दो गोल्ड मेडल हो जाते. 

अब दौलत में होगा इजाफा 
पेरिस ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद नीरज चोपड़ा की नेटवर्थ में इजाफा आना लाजमी है. इससे पहले जब उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, तब उनकी फैन फॉलोइंग के साथ ही संपत्ति में भी उछाल आया था. वह देश के सबसे अमीर एथलीट्स बन गए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, नीरज चोपड़ा की नेट वर्थ 4.5 मिलियन डॉलर यानी 37.6 करोड़ रुपए है. उनकी सबसे ज्यादा कमाई ब्रैंड एंडोर्समेंट से होती है. नीरज  अलग-अलग प्रतियोगिताओं के जरिए सालाना 4 करोड़ रुपए कमा लेते हैं, जो उनकी कमाई का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा है.

ऐसा है कारों का कलेक्शन
गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर नीरज इस समय JSW Sports, Omega, Limca, TATA AIA Life Insurance, Mobil India, MuscleBlaze, Nike और Under Armour जैसे कई दिग्गज Brands का एंडोर्समेंट करते हैं. हरियाणा के पानीपत में उनका एक आलीशान तीन मंजिला घर है. इस युवा जैवलिन थ्रोअर को लग्जरी कारों का भी शौक है. उनके कारों के कलेक्शन में Range Rover Sport, Ford Mustang GT, Mahindra Thar और Toyota Fortuner शामिल है.  इसके अलावा, उनके पास एक Mahindra XUV 700 भी है, जिसे महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद उन्हें गिफ्ट किया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

5 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

6 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

9 hours ago