✕

होम / ताकत खेल की / पैरा एथलीट नवदीप सिंह करेंगे FTS एकल युवा द्वारा आयोजित एकल रन के 6वें संस्करण का उद्घाटन

पैरा एथलीट नवदीप सिंह करेंगे FTS एकल युवा द्वारा आयोजित एकल रन के 6वें संस्करण का उद्घाटन

12 जनवरी 2024 को फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (FTS) की यूथ विंग एकल युवा  के फ्लैगशिप इवेंट एकल रन (Ekal Run) के 6ठें संस्करण का आयोजन होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (FTS) की यूथ विंग एकल युवा ने अपने फ्लैगशिप इवेंट एकल रन (Ekal Run) के 6ठें संस्करण की घोषणा की है. यह इवेंट 12 जनवरी 2025 को कोलकाता के गोदरेज वाटरसाइड में आयोजित किया जाएगा.  इस इवेंट का उद्घाटन भारत के पैरा एथलीट और भाला फेंकने वाले (Javelin Thrower) खिलाड़ी नवदीप सिंह करेंगे, जिन्होंने 2024 पेरिस पैरा ओलंपिक्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था. इस दौड़ में 5,000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है. यह दौड़ सभी आयु और फिटनेस स्तरों के लोगों के लिए 21 किमी, 10 किमी, 5 किमी, और एक नॉन-टाइमेड 3 किमी फन रन सहित विभिन्न श्रेणियों में आयोजित होगी. 

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं नवदीप सिंह 

नवदीप सिंह की प्रेरणादायक विजय यात्रा ने देश के दिलों को छुआ है. एक विश्व-स्तरीय पैरा एथलीट नवदीप सिंह ने 2024 में पेरिस पैरा ओलंपिक खेलों में भाला फेंक में भारत का पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा. उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में भी अपनी कड़ी मेहनत और क्षमता का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया. शारीरिक चुनौतियों के बावजूद नवदीप सिंह के दृढ़ संकल्प और समर्पण ने उन्हें दुनिया भर के एथलीटों और आकांक्षी व्यक्तियों के लिए सहनशीलता का प्रतीक बना दिया है. एफटीएस युवा, कोलकाता विंग के अध्यक्ष गौरव बगला ने कहा है कि नवदीप सिंह हमारे 6वें संस्करण के एकल रन का उद्घाटन करेंगे, जोकि हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है. उनकी प्रेरणादायक उपलब्धियां उस धैर्य और दृढ़ संकल्प की भावना को व्यक्त करती हैं, जो एकल रन का प्रतीक है. 

एफटीएस यूथ के राष्ट्रीय समन्वयक निरज हरोडिया ने कहा कि बताया कि यह आयोजन सिर्फ फिटनेस और मित्रता का एक मंच नहीं है, बल्कि एक बड़े उद्देश्य के लिए है, जिसमें भारत के ग्रामीण बच्चों की शिक्षा का समर्थन करना शामिल है. एकल रन एथलीटों, समुदायों और व्यक्तियों को एक साथ लाता है, ताकि वे अपनी सीमाओं को पार करते हुए इस नेक मिशन में योगदान दे सकें. एकल रन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक आंदोलन है जिसका उद्देश्य एकल विद्यालय के माध्यम से ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए धन जुटाना है. पिछले संस्करणों में, इस कार्यक्रम ने भारी समर्थन और उत्साह प्राप्त किया है, और यह ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में बच्चों के लिए शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को एक साथ लाने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

23 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

22 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago