होम / ताकत खेल की / टीम इंडिया के मुकाबले कितना कमाते हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर्स? जानेंगे तो तरस आ जाएगा

टीम इंडिया के मुकाबले कितना कमाते हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर्स? जानेंगे तो तरस आ जाएगा

क्रिकेटर्स को हर मैच फॉर्मेट के हिसाब से भी पैसा मिलता है. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को हर टेस्ट मैच खेलने के लिए 3.6 लाख रुपये मिलते हैं,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: आज यानी 27 अगस्त से एशिया कप की शुरुआत हो रही है, इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग-कॉन्ग की भिड़ंत होगी. लेकिन असली टक्कर तो भारत और पाकिस्तान की है, जो कल यानी रविवार को खेला जाएगा. क्रिकेट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान मैचों को लेकर जो क्रेज और जोश रहता है वो शायद ही किसी अन्य दो टीमों को लेकर देखने को मिलता हो. 

लेकिन हम यहां पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले T20 मैच की प्री-एनालिसिस के बारे में बात नहीं करने जा रहे हैं. इसके बारे में पहले ही काफी कुछ लिखा और कहा जा रहा है, हम आपको बताने जा रहे हैं भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटर्स की कमाई के बारे में, उनकी सैलरी के बारे में, जिसमें उतना ही फर्क है जितना की टीम इंडिया और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की परफॉर्मेंस के बीच है, पाकिस्तानी टीम यहां भी नहीं टिकती और वहां भी नहीं टिकती. पाकिस्तानी क्रिकेटर अपने मुल्क में भले ही रईसों में शुमार होते हों, लेकिन जब उनकी तुलना भारत के खिलाड़ियों से होती है तो ये गरीब ही नजर आते हैं. 

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की सालाना सैलरी
अभी हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की सैलरी में 10 परसेंट का इजाफा करने का ऐलान किया था, जो कि इसी साल 1 जुलाई से लागू हो चुकी है. पाकिस्तान क्रिकेटर्स को तीन ग्रेड में बांटा गया है, ग्रेड A , ग्रेड B और ग्रेड C. जो उनके पहली श्रेणी के क्रिकेटर्स होते हैं उन्हे A ग्रेड में रखा जाता है, जैसे बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान वगैरह. A ग्रेड के खिलाड़ियों को अबतक 46 लाख रुपये सालाना मिलते थे, जो कि 10 परसेंट इजाफे के बाद 51 लाख रुपये हो गए हैं. ग्रेड B खिलाड़ियों को सालाना 28 लाख रुपये मिलते थे, जो अब बढ़कर करीब 31 लाख रुपये हो गए हैं और ग्रेड C खिलाड़ियों को 19 लाख रुपये मिलते थे जो 10 परसेंट की बढ़ोतरी के बाद करीब 21 लाख रुपये हो गए हैं. 

भारतीय क्रिकेटर्स की सालाना सैलरी
इसकी तुलना अगर भारतीय क्रिकेटर्स की सैलरी से करें तो जमीन आसमान का फर्क नजर आता है. भारत में क्रिकेटर्स के चार ग्रेड हैं. भारत के A+ क्रिकेटर्स जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. जबकि ग्रेड A के खिलाड़ियों को 5 करोड़,  ग्रेड B प्लेयर्स को 3 करोड़ रुपये और ग्रेड C खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलता है. अंतर साफ है कि भारतीय क्रिकेट के ग्रेड C खिलाड़ियों की सालाना सैलरी भी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के A ग्रेड क्रिकेटर्स से दोगुनी है. भारतीय क्रिकेटर्स करोड़ों में खेलते हैं और पाकिस्तानियों का गुजारा लाखों में ही चल रहा है. 

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को प्रति मैच सैलरी 
सालाना सैलरी के अलावा क्रिकेटर्स को हर मैच फॉर्मेट के हिसाब से भी पैसा मिलता है. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को हर टेस्ट मैच खेलने के लिए 3.6 लाख रुपये मिलते हैं, 50 ओवरों का मैच खेलने के लिए 2.2 लाख रुपये और T20 मैच खेलने के लिए 1.6 लाख रुपये मिलते हैं. 

भारतीय क्रिकेटर्स को प्रति मैच सैलरी
अगर भारतीय क्रिकेटर्स से तुलना करें तो टेस्ट के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों को  15 लाख रुपये मिलते हैं. 50 ओवरों के मैच के लिए 5 लाख और T20 के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं. मतलब ये कि एक पाकिस्तान क्रिकेटर्स जितना पांच टेस्ट मैच खेलकर कमाएगा उतना ही पैसा एक भारतीय क्रिकेटर सिर्फ एक टेस्ट मैच खेलकर कमा लेगा. ये तो रही वो फिक्स्ड कमाई जो भारतीय क्रिकेटर्स और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को मिलती है, इसमें एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई तो शामिल ही नहीं, उसकी बात फिर कभी करेंगे. क्योंकि उसकी बात करने लगे तो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और भी बौने नजर आने लगेंगे. 

VIDEO: इंतजार खत्म! 7 सितंबर को उठेगा iPhone 14 से पर्दा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

1 week ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago