✕

होम / ताकत खेल की / अपने प्रदर्शन से सबको खुश करने वाली हॉकी टीम पर पैसों का बरसात, जानें कौन दे रहा कितना 

अपने प्रदर्शन से सबको खुश करने वाली हॉकी टीम पर पैसों का बरसात, जानें कौन दे रहा कितना 

पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम करने वाली हॉकी टीम के लिए ओडिशा सरकार ने खजाना खोल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेरिस ओलंपिक में हमारी हॉकी टीम ने भी अपने प्रदर्शन से सबको खुश किया है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है. इससे पहले, भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता था. अब हॉकी टीम पर पैसों की बारिश हो रही है. ओडिशा सरकार ने टीम के लिए बड़ी घोषणा की है. खास बात यह है कि ओडिशा ने खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ का भी ख्याल रखा है. इसी तरह, हॉकी इंडिया की ओर से भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए घोषणा हुई है. 

हॉकी इंडिया भी देगी इनाम 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओडिशा सरकार खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देने वाली है. जबकि सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 10-10 लाख रुपए मिलेंगे. वहीं, हॉकी इंडिया भी खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देगी. सपोर्ट स्टाफ को हॉकी इंडिया की तरफ से साढ़े 7-7 लाख देने का फैसला किया गया है. पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने ऐलान किया है कि हॉकी टीम के हर एक खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपए की इनाम राशि दी जाएगी.  

अमित रोहिदास को 4 करोड़
राज्य सरकार हॉकी टीम में शामिल ओडिशा के खिलाड़ी अमित रोहिदास को 4 करोड़ रुपए देगी. भारतीय हॉकी टीम के पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन का श्रेय हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी को जाता है. हरमनप्रीत की गिनती दुनिया के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर में होती है और उन्‍हें प्यार से लोग सरपंच साहब भी बुलाते हैं. हरमनप्रीत देश के सबसे अमीर हॉकी खिलाड़ियों में शामिल हैं.  

हरमनप्रीत के पास इतनी दौलत
एक रिपोर्ट की मानें, तो हरमनप्रीत सिंह लगभग 42 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. हरमनप्रीत हॉकी इंडिया लीग से भी मोटी कमाई करते हैं. 2015 लीग सीजन में उन्हें 'दबंग मुंबई' ने  42 लाख रुपए में खरीदा था. पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व करने वाले सिंह ने 2015 में जापान के खिलाफ डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 2016 के रियो ओलिंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

5 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

6 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

10 hours ago