✕

होम / ताकत खेल की / चांदी जीतने वाले नीरज की होने वाली है 'चांदी', रिश्ता जोड़ने को बेताब कंपनियां!

चांदी जीतने वाले नीरज की होने वाली है 'चांदी', रिश्ता जोड़ने को बेताब कंपनियां!

ओलंपिक में नीरज चोपड़ा भले ही गोल्ड जीतने से चूक गए हों, लेकिन सिल्वर मेडल भी उनके लिए गोल्ड साबित होने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेरिस ओलंपिक में भारत को कई बार खुश होने के मौके मिले. विनेश फोगाट, मनु भाकर, हमारी हॉकी टीम और जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. ऐसे में इन खिलाड़ियों की ब्रैंड वैल्यू बढ़ने की पूरी संभावना है. खासकर, नीरज का ब्रैंड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो इस साल 50 प्रतिशत बढ़ सकता है. यानी चांदी जीतने वाले नीरज चोपड़ा की 'चांदी' होने वाली है.  बता दें कि नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में सिल्वर मेडल जीता है.  

ये कंपनियां लाइन में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन के बाद कई कंपनियां उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए लाइन में लगी हैं. इसमें अमेरिका की स्पोर्ट्स वेयर कंपनी 'अंडर आर्मर' और स्विट्जरलैंड की लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी 'ओमेगा' जैसी ग्लोबल कंपनियां शामिल हैं. नीरज फिलहाल 21 ब्रैंड के साथ जुड़े हुए हैं और 6 से 8 कंपनियों के साथ अभी बातचीत चल रही है. यदि इन कंपनियों के साथ भी नीरज का करार हो जाता है, तो उनकी ब्रैंड एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई का ग्राफ बढ़ जाएगा.

पंड्या को छोड़ देंगे पीछे
माना जा रहा है 2024 खत्म होते-होते 10 से ज्यादा ब्रैंड नीरज से नाता जोड़ सकते हैं. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में नीरज के पोर्टफोलियो में ब्रैंड की संख्या 30 से अधिक हो सकती है. यदि ऐसा होता है तो विज्ञापनों के मामले में नीरज कुछ क्रिकेटर्स को भी पीछे छोड़ देंगे. उदाहरण के तौर पर टीम इंडिया के धुरंधर खिलाडी हार्दिक पंड्या करीब 20 ब्रैंड्स का प्रचार करते हैं.

2020 से चमकी किस्मत 
नीरज चोपड़ा ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, तब से अब तक कई कंपनियां उनसे करार कर चुकी हैं. इसी के साथ उनकी ब्रैंड वैल्यू में भी काफी उछाल आया है. उनकी एंडोर्समेंट फीस 40 से 50 प्रतिशत बढ़ गई है. नीरज की कुल दौलत की बात करें, तो उनके पास करीब 37 करोड़ रुपए की संपत्ति है. उन्हें महंगी गाड़ियों का भी शौक है. उनके कारों के कलेक्शन में  रेंज रोवर से लेकर फोर्ड मस्‍टैंग जीटी तक कई गाड़ियां शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

45 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

2 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

17 hours ago