✕

होम / ताकत खेल की / सियासी शोर से दूर पुरानी दुनिया में लौट रहे हैं Navjot Singh Sidhu, सामने आई ये खबर

सियासी शोर से दूर पुरानी दुनिया में लौट रहे हैं Navjot Singh Sidhu, सामने आई ये खबर

क्रिकेट से सियासत में आए नवजोत सिंह सिद्धू अब कमेंट्री की दुनिया में वापस लौट रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं? इस सवाल का जवाब काफी हद तक मिल गया है. दरअसल, सिद्धू एक बार फिर से कमेंट्री की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सिद्धू कमेंट्री करते दिखाई देंगे. जाहिर है ऐसे में उनके पास सियासी द्वन्द का हिस्सा बनने का समय ही नहीं बचेगा. वह पहले भी IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में कमेंट्री कर चुके हैं. 

अनोखे अंदाज के लिए फेमस
नवजोत सिंह सिद्धू आईपीएल 2024 के कमेंटेटरों की टीम का हिस्सा बनेंगे. सिद्धू अपने अनोखे अंदाज के लिए हमेशा से लोकप्रिय रहे हैं. कमेंट्री के बीच-बीच में शायरी वाला उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है. स्टार स्पोर्ट्स ने खुद यह जानकारी दी है कि नवजोत सिंह सिद्धू आईपीएल में कमेंट्री करते दिखाई देंगे. आईपीएल 2024 की कमेंट्री के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने करीब दो दर्जन कमेंटेटर्स की टीम तैयार की है. आईपीएल देखने वालों को अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी. 

अच्छा नहीं रहा कुछ समय 
नवजोत सिंह सिद्धू के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है. जहां राजनीति में उनकी पहले वाली चमक दिखाई नहीं दी. वहीं, कपिल शर्मा शो से भी उन्हें हाथ धोना पड़ा. इस दौरान, वह जेल की सजा भी काट आए. उनकी पत्नी को कैंसर की बात भी सामने आई थी. सिद्धू काफी समय से कमेंट्री की दुनिया से दूर रहे हैं, ऐसे में उनकी वापसी बेहद दिलचस्प रहेगी. क्रिकेट से विदाई और राजनीति में आने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू की ज्यादातर कमाई कॉमेट्री, टीवी शो को जज करने, सोशल मीडिया और ऐड फिल्मों से होती थी.

कितने दौलतमंद हैं सिद्धू?
सिद्धू अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी पहचाने जाते हैं. उनके पास कितनी दौलत है, उसकी सटीक जानकारी नहीं है. लेकिन 2017 के पंजाब चुनाव के दौरान उन्होंने जो हलफनामा पेश किया था उसमें उन्होंने 45.90 करोड़ की संपत्ति और 54 लाख की लायबिलिटी का जिक्र किया था. उस समय उनके पास करीब 4.80 लाख रुपए का कैश था. उन्होंने करीब 1.56 करोड़ रुपए की गाड़ियों की जानकारी भी हलफनामे में दी थी. इनमें टोटोटा लैंज क्रूजर, मिनी कूपर, फार्चुनर शामिल थीं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

20 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

14 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

15 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

18 hours ago