होम / ताकत खेल की / Dhoni की CEO शीला सिंह को जानते हैं आप? माही से है खास रिश्ता 

Dhoni की CEO शीला सिंह को जानते हैं आप? माही से है खास रिश्ता 

महिंद्र सिंह धोनी क्रिकेटर के साथ बिजनेसमैन भी बन गए हैं, उनकी एक कंपनी की जिम्मेदारी उनकी सास संभालती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की ट्रॉफी एक बार फिर जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खबरों में हैं. इन खबरों के बीच एक खबर ये भी आई कि धोनी IPL सहित क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास लेने वाले हैं. वैसे, तो धोनी ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यदि वो ऐसा करते भी हैं, तो उनकी कमाई पर खास असर नहीं पड़ेगा. धोनी इतना बड़ा ब्रैंड बन गए हैं कि पैसा उनके पास खुद चलकर आता है. हालांकि, यहां हम बात धोनी के बारे में कम और उनकी एक कंपनी की CEO के बारे में ज्यादा करने वाले हैं. क्योंकि उनका माही से खास रिश्ता है.

सास संभालती हैं कंपनी
शीला सिंह MS धोनी के प्रोडक्शन हाउस 'धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड' (Doni Entertainment Limited) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं. ये कंपनी करोड़ों का कारोबार करती है. दिलचस्प बात यह है कि शीला सिंह, साक्षी सिंह की मां यानी धोनी की सास (Mother-in-Law) हैं. इतना ही नहीं इस कंपनी में एक और सीईओ हैं और ये जिम्मेदारी धोनी की पत्नी साक्षी संभाल रही हैं. दरअसल, जब अपने बिजनेस एम्पायर को बढ़ाने की बात आई, तो धोनी ने परिवार के सदस्यों पर ज्यादा भरोसा दिखाया और अपनी सास को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी. वह 2020 से कंपनी की कमान संभाल रही हैं.

नई ऊंचाइयों पर कंपनी
कहने को तो शीला सिंह पहली बार किसी कंपनी का नेतृत्व कर रही हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के साथ मिलकर 'धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड' को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शीला सिंह के पति आरके सिंह अपने करियर के शुरुआती दिनों में MS धोनी के पिता पान सिंह धोनी के साथ कनोई ग्रुप की 'Binaguri Tea Company' में काम करते थे. उस समय शीला सिंह एक हाउस वाइफ थीं और घर और अपने बच्चों की देखभाल करती थीं.

साक्षी सबसे बड़ी शेयरधारक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीला सिंह और साक्षी धोनी के नेतृत्व में धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की नेटवर्थ बढ़कर 800 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है. साक्षी धोनी वर्तमान में MS धोनी के प्रोडक्शन हाउस की सबसे बड़ी शेयरधारक हैं. धोनी एंटरटेनमेंट उन कई कंपनियों और व्यावसायिक उपक्रमों में से एक है, जिसे टीम इंडिया के पूर्व भारतीय धोनी ने स्थापित किया है. जिसके चलते उनकी दौलत 1030 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. बता दें कि धोनी कई कंपनियों के लिए विज्ञापन करते हैं. इसके अलावा उन्होंने कई कंपनियों में निवेश भी किया है, जिससे उन्हें हर साल मोटी कमाई हो जाती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

3 days ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

37 minutes ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

13 minutes ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

27 minutes ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

15 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

15 hours ago