✕

होम / ताकत खेल की / वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, ICC के बाद BCCI ने खोला खजाना, दिया करोड़ों का इनाम

वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, ICC के बाद BCCI ने खोला खजाना, दिया करोड़ों का इनाम

BCCI सचिव जय शाह ने ऐलान किया है कि रोहित शर्मा की अगवाई में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के तौर पर 125 करोड़ रुपए दिए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर 11 से चल रहे ट्रॉफी के इंतजार को खत्म कर दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली. टीम इंडिया की इस शानदार जीत ने जहां पूरे देश को खुशियों से भर दिया, वहीं खिलाड़ियों की झोली में भी इनाम की बरसात हो गई. वर्ल्ड जीतने पर टीम इंडिया को ICC की ओर से ट्रॉफी, मेडल और करीब 22.76 करोड़ रुपये इनाम में मिले. वहीं दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI ने तो इंडिया की इस यादगार सफलता पर अपनी तिजोरी को पूरी तरह खोल दिया. BCCI टीम इंडिया और इसके सपोर्ट स्टाफ को 125 करोड़ रुपये का इनाम देगा.

कुल प्राइज मनी था 93.51 करोड़ 

ICC मेन्स T20 वर्ल्डकप 2024 का समापन हो चुका है. इस बार T20 वर्ल्ड कप 2 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला गया. फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केंसिंग्टन ओवल में हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 7 रनों से यादगार जीत हासिल की. टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम तो मालामाल हुई ही. वहीं उप-विजेता साउथ अफ्रीकी टीम पर भी पैसों की बारिश हुई. ICC ने इस मेगा इवेंट के लिए पहले ही प्राइज मनी का ऐलान कर दिया था. T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कुल 11.25 मिलियन डॉलर (लगभग 93.51 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी तय की गई थी.

भारतीय टीम को मिले करीब 20.36 करोड़ मिले

टी20 वर्ल्डकप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम को लगभग 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन डॉलर) मिले. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार विजेता टीम को इतनी राशि मिली. वहीं फाइनल में हारने वाली टीम यानी उप-विजेता साउथ अफ्रीका को लगभग 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन डॉलर) मिले. जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बाकी दो टीमों अफगानिस्तान और इंग्लैंड को एक समान लगभग 6.54 करोड़ रुपये (787,500 डॉलर) दिए गए. टी20 वर्ल्ड कप में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही थी. हर टीम को आईसीसी की तरफ से कुछ ना कुछ राशि दी गई. सुपर-8 (दूसरे राउंड) से आगे नहीं बढ़ने वाली टीमों में से प्रत्येक को 382,500 डॉलर (लगभग 3.17 करोड़ रुपये) मिले.

वहीं नौवें से 12वें स्थान तक रहने वाली टीमों में प्रत्येक को 247,500 डॉलर (लगभग 2.05 करोड़) मिले. जबकि 13वें से 20वें स्थान तक रहने वाली टीमों में से प्रत्येक को 225,000 डॉलर (लगभग 1.87 करोड़ रुपये) प्राप्त हुए. इसके अलावा मैच जीतने पर (सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर) टीमों को अतिरिक्त 31,154 डॉलर (लगभग 25.89 लाख रुपये) मिले.

टी-20 वर्ल्डकप 2024 की प्राइज मनी

    •    विजेता (भारत): करीब 20.36 करोड़ रुपये
    •    उप-विजेता (साउथ अफ्रीका): 10.64 करोड़ रुपये
    •    सेमीफाइनलिस्ट: 6.54 करोड़ रुपये
    •    दूसरे राउंड से बाहर होने पर: 3.17 करोड़ रुपये
    •    9वें से 12वें स्थान वाली टीम: 2.05 करोड़ रुपये
    •    13वें से 20वें स्थान वाली टीम: 1.87 करोड़
    •    पहले और दूसरे राउंड में जीत: 25.89 लाख रुपये

टीम इंडिया को BCCI देगा 125 करोड़ 

टीम इंडिया की इस जीत के बाद BCCI ने भारतीय टीम के लिए प्राइज मनी के तौर पर 125 करोड़ रुपए का एलान किया है. BCCI टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए देगा. BCCI सचिव जय शाह ने ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट में लिखा कि मुझे यह बताने में बेहद खुशी हो रही है कि ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को प्रइज मनी के तौर पर 125 करोड़ रुपए मिलेंगे. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार खेल, प्रतिभा, संकल्प और खेल भावना दिखाया. आपको बता दें कि क्रिकेट इतिहास में पहले किसी बोर्ड ने वर्ल्ड चैंपियन बनने पर अपनी टीम को इतना बड़ा इनाम नहीं दिया है.
हालांकि इसका बड़ा अमाउंट इनकम टैक्स के रूप में देना पड़ेगा क्योंकि प्राइज मनी पर टैक्स भी लगता है जिसे खत्म करने की मांग बीसीसीआई सरकार से कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

1 hour ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

3 hours ago