✕

होम / ताकत खेल की / Paris Olympics में 2 मेडल जीतकर Manu Bhaker ने रचा इतिहास, शौहरत के साथ दौलत भी खूब

Paris Olympics में 2 मेडल जीतकर Manu Bhaker ने रचा इतिहास, शौहरत के साथ दौलत भी खूब

Manu Bhaker ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर देश का नाम रौशन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में एथलीट मनु भाकर (Manu Bhaker) ने इतिहास रच दिया है. मनु ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. यह पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला मेडल था. इसके बाद मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर उन्होंने कमाल कर दिखाया. इसके साथ ही 22 साल की मनु भाकर ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज के साथ एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं. तो चलिए जानते हैं पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतकर शौहरत कमाने वाली मनु भाकर के पास कितनी दौलत है?

करोड़पति हैं निशानेबाज मनु भाकर
मनु भाकर के इस मेडल से भारत का पेरिस ओलंपिक में मेडल का खाता खुला. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 22 साल की मनु भाकर के पास करीब 12 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें प्रतियोगिताओं से कमाए रुपये के साथ ही विज्ञापन आदि से जुड़ी कमाई शामिल है. 2018 में मनु ने यूथ ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी. मनु भाकर ने सोशल मीडिया पर इन वादों को 'जुमला' कहा था. मनु के मेडल जीतने के बाद यह ट्वीट काफी वायरल हुआ था. 

1.5 लाख रुपये से शुरू किया शूटिंग करियर
मनु भाकर के पिता ने उनके शूटिंग करियर की शुरुआत के लिए 1.5 लाख रुपये लगाए थे. आगे चलकर ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (OGQ) ने भी उनका साथ दिया. OGQ एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भारतीय एथलीटों को ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने में मदद करता है. 

मनु की ट्रेनिंग पर 2 करोड़ रुपये हुए खर्च 
मनु भाकर के ओलंपिक मेडल जीतने के बाद खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि उनकी ट्रेनिंग पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए गए. दरअसल, मनु की ट्रेनिंग से लेकर उनके टूर्नामेंट की ट्रेनिंग का खर्चा ओजी क्यू ने स्पॉन्सर किया. मनु भारतीय सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम का भी हिस्सा हैं. इसके तहत मनु पर पेरिस ओलंपिक के लिए 1.68 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. यह पैसा उनकी पिस्टल की सर्विसिंग, एयर पेलेट्स और गोलियों पर खर्च किया गया है. उन्हें ट्रेनिंग के लिए जर्मनी और स्विटजरलैंड भेजा गया और मनचाहा कोच पाने के लिए वित्तीय मदद दी गई. 

इंस्टाग्राम पर हैं साढ़े छह लाख फॉलोवर 
युवा निशानेबाज मनु भाकर ने छोटी उम्र में ही खेलों की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. 2018 से ही वो इंटरनेशनल लेवल पर भारत के लिए मेडल जीत रही हैं. मनु आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मेडल जीत चुकी हैं. मनु भारत में शूटिंग की पोस्टर गर्ल हैं. उनकी लोकप्रियता उनके सोशल मीडिया पर भी खूब है. उन्हें इंस्टाग्राम पर साढ़े छह  लाख, तो एक्स पर ढाई लाख लोग फॉलो करते हैं. 

इसे भी पढ़ें-SEBI ने लॉन्च की से नई सर्विस, अब निवेशकों को AI की मदद से मिलेगा अपने हर सवाल क जवाब


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

9 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

15 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

14 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

16 hours ago