होम / ताकत खेल की / Bishan Singh Bedi: अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए हैं 'सरदार ऑफ स्पिन'?

Bishan Singh Bedi: अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए हैं 'सरदार ऑफ स्पिन'?

1970 के दशक में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को हिलाकर रख देने वाले बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपनी फिरकी पर बल्लेबाजों को नचाने वाले पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) का निधन हो गया है. अपने समय के मशहूर स्पिन गेंदबाज रहे बेदी ने 77 साल की उम्र में सोमवार को आखिरी सांस ली. वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 1970 के दशक में विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटने वाले बिशन सिंह बेदी ने 22 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी. अपने 12 साल के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में बेदी ने कई मैचों में अपनी गेंदबाजी के दम पर भारत को यादगार जीत दिलाई थी.

1979 में खेला था आखिरी मैच
पूर्व लेग स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 1967 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से की थी. उन्होंने आखिरी मैच 1979 में खेला था. बेदी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 266 विकेट झटके. वहीं, भारत की ओर से कुल 10 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 7 विकेट झटके थे. 25 सितंबर 1946 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे बिशन बेदी ने 1970 के दशक में प्रसन्ना, चंद्रशेखर, राघवन के साथ मिलकर अपनी घूमती गेंदों से काफी नाम कमाया था. बेदी को 1976 में मंसूर अली खान पटौदी के बाद भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में भारत ने पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथी पारी में रिकॉर्ड 406 रन बनाकर टेस्ट मैच अपने नाम किया था.

कोच बनकर टीम को संवारा 
संन्यास के बाद भी बेदी किसी न किसी रूप में क्रिकेट से जुड़े रहे. बतौर कोच उन्होंने टीम इंडिया को संवारने का काम भी किया था. बेदी की किताब 'सरदार ऑफ स्पिन' में सचिन तेंदुलकर ने उनके बारे में कुछ लिखा है. सचिन ने बताया है कि बिशन सिंह बेदी 1990 के समय जब भारतीय टीम के कोच थे तब वह नेट्स पर सख्ती से पेश आते. हालांकि, नेट्स के बाहर वह मुझे अपने बेटे की तरह मानते. 'सरदार ऑफ स्पिन' बिशन सिंह की बेटी नेहा बेदी ने लिखी थी. बिशन सिंह बेदी के कमाई के आंकड़े और दौलत के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन एक रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर के आसपास है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

38 minutes ago

बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी, ‘विकसित भारत’ के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा, सरकार बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए जल्द करेगी उच्चस्तरीय समिति का गठन. वित्तीय स्थिरता, समावेशन और ग्राहक हितों को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

19 minutes ago

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

2 hours ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

3 hours ago