✕

होम / ताकत खेल की / देश की खुशी की वजह बने Aman Sehrawat पर अब मेहरबान होंगी लक्ष्मी!

देश की खुशी की वजह बने Aman Sehrawat पर अब मेहरबान होंगी लक्ष्मी!

पेरिस ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. पहलवान अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए गुड न्यूज़ आना जारी है. रेसलर अमन सहरावत (Aman Sehrawat) ने 57 किग्रा केटेगिरी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है. इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. इस ओलंपिक में हमारा खाता मनु भाकर ने खोला था. उन्होंने सबसे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया था. सहरावत की यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ओलंपिक में उनका ये पहला पदक है.

चोट को किया नजरंदाज़
अपने ओलंपिक मुकाबले के दौरान अमन सहरावत चोटिल हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद खेलते रहे और देश के लिए पदक जीत लिया. अमन के लिए ओलंपिक तक का सफर बेहद मुश्किलों भरा रहा. बचपन में ही उन्होंने बीमारी के चलते अपने माता-पिता को खो दिया. अमन के दादा ने उनकी देखभाल की और कुश्ती में आगे बढ़ने में मदद की. हरियाणा के झज्जर जिले से आने वाले अमन सहरावत ने शुरुआत में मिट्टी की कुश्ती में भाग लिया. बाद  में उन्होंने उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दाखिला लिया.

ये भी पढ़ें - नीरज का सिल्वर भी देश के लिए गोल्ड,  कितने अमीर हैं भारत को 5वां मेडल दिलवाने वाले चोपड़ा?

ऐसा रहा है अमन का करियर
सेहरावत ने 2021 में कोच ललित कुमार की ट्रेनिंग में अपना पहला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब जीता था. 2022 के एशियाई खेलों में वह कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे.  2023 की एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में अमन ने गोल्ड अपने नाम किया. फिर जनवरी 2024 में उन्होंने जागरेब ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में भी गोल्ड मेडल जीता.  

शौहरत के साथ मिलेगी दौलत   
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ओलंपिक का ये पदक अमन सहरावत के करियर में मील का पत्थर साबित होगा. साथ ही उन्हें वो शौहरत और दौलत भी मिलेगी, जिसके वह हकदार हैं. पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज यानी कांस्य पदक जीतकर अमन पूरे देश में छा गए हैं. ऐसे में अब कंपनियां उनसे जुड़ना चाहेंगी. संभव है कि आने वाले समय में वह कई नामी कंपनियों के विज्ञापनों में नजर आ जाएं. खिलाड़ी ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी काफी कमा लेते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 hours ago