✕

होम / ताकत खेल की / IPL2024: जीत की खुशी में झूम रहे KKR के मालिक की रईसी से वाकिफ हैं आप?

IPL2024: जीत की खुशी में झूम रहे KKR के मालिक की रईसी से वाकिफ हैं आप?

शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) तीसरी बार आईपीएल की विजेता बनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है. यह तीसरी बार है जब शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की टीम IPL चैंपियन बनी है. चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस फाइनल में KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से शिकस्त दी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली KKR को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइजा मनी मिली है. वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद को उपविजेता बनने के लिए 12.5 करोड़ रुपए बतौर प्राइज मनी मिले हैं. 

दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर
IPL2024 फाइनल का गवाह बनने के लिए शाहरुख खान का पूरा परिवार स्टेडियम में मौजूद था. इसके साथ ही अनन्या पांडे, जूही चावला, जान्हवी कपूर और राजकुमार राव जैसे स्टार्स भी शाहरुख की टीम को सपोर्ट करने के लिए चेन्नई आए थे. KKR के मालिक यानी शाहरुख खान की संपत्ति की बात करें, तो उनके पास दौलत का अंबार है. बॉलीवुड फिल्म 'रईस' के शाहरुख इतने रईस हैं कि दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में उनका नंबर चौथा है. फोर्ब्स के मुताबिक, 2024 में शाहरुख के पास करीब 6300 करोड़ रुपए की संपत्ति है. उनकी कमाई का प्रमुख सोर्स फिल्में हैं. उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट भी धमाकेदार फिल्में बनाने के लिए फेमस है. शाहरुख खान हर साल क्रिकेट से करीब 280 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं.

हर फिल्म के लिए 150-250 करोड़
शाहरुख खान एक फिल्म में काम करने के लिए 150-250 करोड़ रुपए लेते हैं. 'पठान' के लिए उन्होंने फीस के बदले प्रॉफिट का 60% हिस्सा लिया था. इस तरह उन्हें करीब 200 करोड़ रुपए मिले थे. अपनी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से हर साल वह करीब 500 करोड़ रुपए कमाते हैं. इसके साथ ही उनकी विज्ञापनों से भी मोटी कमाई होती है. एक दिन की ऐड शूटिंग के लिए वह 3.5 से 4 करोड़ चार्ज करते हैं. KKR के मालिक के मुंबई वाले घर का नाम मन्नत है, जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपए के आसपास है. उनका एक घर लंदन में भी है, जिसकी कीमत 183 करोड़ है. इसके अलावा, दुबई में जन्नत नाम से उनका एक विला भी है और इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए है. 

लग्जरी कारों के शौकीन हैं शाहरुख
शाहरुख के पास 17 लाख रुपए की कीमत वाली हार्ले डेविडसन डायना स्ट्रीट बॉब बाइक है. वह 5 करोड़ रुपए की एक वैनिटी वैन के भी मालिक हैं. किंग खान को लग्जरी कारों का भी शौक है. उनके कारों के कलेक्शन में 7 करोड़ की रोल्स-रॉयस फैंटम ड्रॉपहेड कूप, 10 करोड़ की रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक शामिल हैं. इसके अलावा, उनके पास 4 करोड़ की बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, 14 करोड़ की बुगाटी वेरॉन सहित कई दूसरी गाड़ियां भी हैं. अपनी क्रिकेट टीम KKR की सफलता से शाहरुख और उनकी पूरी फैमिली काफी खुश है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

6 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

10 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

11 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

11 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

12 hours ago