✕

होम / ताकत खेल की / कब और कहां होगा IPL 2025 का मेगा ऑक्शन? सामने आया ये बड़ा अपडेट

कब और कहां होगा IPL 2025 का मेगा ऑक्शन? सामने आया ये बड़ा अपडेट

पिछली बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन दुबई में आयोजित हुआ था. इस बार भी नीलामी के लिए विदेशी धरती को चुना जाएगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगले साल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का क्रिकेट के दीवानों को बेसब्री से इंतजार है. उनकी नज़रें इससे पहले होने वाले मेगा ऑक्शन पर भी टिकी हुई हैं, क्योंकि इसी में पता चलेगा कि उनके फेवरेट खिलाड़ी उनकी फेवरेट टीम में रहते हैं या नहीं. इस बीच, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑक्शन इस महीने के अंत में रियाद में हो सकती है. इस नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. कुल 46 खिलाड़ी रिटेन हुए हैं.

पंजाब किंग्स पर रहेगी नज़र
माना जा रहा है कि आईपीएल की नीलामी रियाद में 24-25 नवंबर को हो सकती है. इस नीलामी में पंजाब किंग्स के दांव पर सबकी निगाहे रहेगी, क्योंकि उसने नीलामी से पहले लेवल दो अनकैप्ड खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को रिटेन किया है. इसका मतलब है कि ऑक्शन में पंजाब किंग्स दिल खोलकर खर्चा करेगी. इस मेगा ऑक्शन से पहले कुछ बड़े खिलाड़ी भी रिलीज हुए हैं, जिसमें केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, ग्लेन मैक्सवेल और ऋषभ पंत का नाम शामिल है. सभी फ्रेंचाइजियों इन खिलाड़ियों को अपने पाले में लाने की भरसक कोशिश करेंगी.

इन्हें ढूंढना होगा कप्तान
आईपीएल 2025 में 5 टीमें ऐसी भी होंगी, जिन्हें नया कप्तान खोजना होगा. इनमें शाहरुख़ खान की कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स शामिल हैं. जिन 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है उनमें 36 भारतीय और 10 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इनपर कुल 558.5 करोड़ रुपए की रकम खर्च हुई है. हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 करोड़ और विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया है. शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन किया है. शशांक को पंजाब ने पिछले सीजन में महज 20 लाख में खरीदा था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप से जुड़ी विशाखा रिन्यूएबल्स का IPO जल्द, ₹1,250 करोड़ के फ्रेश इश्यू के लिए DRHP दाखिल

कंपनी IPO में 1.81 करोड़ शेयरों की OFS भी लाएगी, सोलर ग्लास और मॉड्यूल के चार प्रमुख कंपोनेंट बनाती है विशाखा रिन्यूएबल्स

56 minutes ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

35 minutes ago

RBI ने बैंकों से सोखे ₹2.10 लाख करोड़, सिस्टम में अभी भी ₹5.16 लाख करोड़ की अतिरिक्त नकदी

VRRR नीलामी के जरिए RBI ने दो चरणों में सोखी अतिरिक्त नकदी, 4 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब ₹5.16 लाख करोड़ की सरप्लस लिक्विडिटी

48 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

2 hours ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

2 hours ago