✕

होम / ताकत खेल की / किंग कोहली ने कर दिया टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान, इंस्टाग्राम पर लिखा- 269 साइनिंग ऑफ

किंग कोहली ने कर दिया टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान, इंस्टाग्राम पर लिखा- 269 साइनिंग ऑफ

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज 12 मई टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय टीम के स्‍टार क्रिकेटर विराट कोहली ने सोमवार को टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लिया. कोहली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्‍स के जरिये संन्‍यास की घोषणा की. विराट कोहली ने 123 टेस्‍ट में 30 शतक और 31 अर्धशतकों की मदद से 9230 रन बनाए, उन्‍होंने 2011 में टेस्‍ट डेब्‍यू किया था. बता दें कि रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने इंग्‍लैंड दौरे से पहले टेस्‍ट संन्‍यास की घोषणा की. इससे तय हो गया है कि इंग्‍लैंड दौरे पर नई भारतीय टीम जाएगी.

कुछ ही समय पहले रिपोर्ट्स आईं थी कि विराट कोहली इंग्‍लैंड दौरे से पहले टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने का मन बना चुके हैं. तब कुछ दिग्‍गज क्रिकेटरों ने उन्‍हें इंग्‍लैंड सीरीज तक खेल जारी रखने की अपील की थी.

विराट कोहली का वायरल पोस्‍ट

कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, 'टेस्‍ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्‍ल्‍यू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी कल्‍पना नहीं की थी कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए, जिन्‍हें जीवनभर अपने साथ रखूंगा.'

उन्‍होंने आगे लिखा, 'सफेद कपड़ो में खेलना बहुत ही निजी अनुभव होता है. शांत वातावरण, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं. जैसे ही मैं इस प्रारूप से दूर होता हूं, यह आसान नहीं है - लेकिन यह सही लगता है.'

कोहली ने लिखा, 'मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है, और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्‍यादा दिया है. मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं - खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान देखा. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा, 269 साइनिंग ऑफ.

विराट का टेस्ट करियर

याद दिला दें कि विराट कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल प्रारूप से संन्यास लिया था. अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से विदाई ली. बहरहाल, कोहली वनडे प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे. कोहली के टेस्ट आंकड़े शानदार हैं. 'किंग कोहली' ने 123 टेस्ट की 210 पारियों में 13 बार नाबाद रहते हुए 9230 रन बनाए. उनकी औसत 46.85 की रही. कोहली ने इस दौरान 30 शतक और 31 अर्धशतक जमाए. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

59 minutes ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago