✕

होम / ताकत खेल की / जय बनेंगे क्रिकेट के शहंशाह, ICC प्रेसिडेंट की कुर्सी संभालने का रास्ता साफ!

जय बनेंगे क्रिकेट के शहंशाह, ICC प्रेसिडेंट की कुर्सी संभालने का रास्ता साफ!

BCCI के सचिव जय शाह क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ICC की कमान संभाल सकते हैं. उनके अध्यक्ष चुने जाने की पूरी संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गृहमंत्री अमित शाह के बेटे और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की कमान संभाल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जय शाह दिसंबर में ICC के नए अध्यक्ष बन सकते हैं.  इस समय ICC की कमान ग्रेग बार्कले  के पास है और वह तीसरी बार इस पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं. 

बार्कले ने 2 बार पहना ताज 
बताया जा रहा है कि जय शाह को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड का समर्थन प्राप्त है. उनके पास ICC प्रमुख के रूप में अपनी ताजपोशी के लिए पर्याप्त समर्थन है. ICC की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि ग्रेग बार्कले ने तीसरे कार्यकाल के लिए दावेदारी पेश नहीं करेंगे. नवंबर के अंत में वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने पर वह पद से हट जाएंगे. बार्कले सबसे पहले नवंबर 2020 और फिर 2022 में ICC के अध्यक्ष चुने गए थे. 

BCCI में शेष है कार्यकाल
BCCI में जय शाह का बतौर सचिव एक साल का कार्यकाल शेष है. इसके बाद उन्हें 3 साल के अनिवार्य कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना होगा. बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, कोई भी पदाधिकारी छह साल तक पद पर रह सकता है. इसके बाद उसे तीन साल के कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना होगा.इसके बाद वह दोबारा चुनाव लड़ सकता है. 

पर्याप्त समर्थन मौजूद
27 अगस्त 2024 तक ICC अध्यक्ष पद के नामांकन भरे जाएंगे. यदि एक से अधिक उम्मीदवार होते हैं, तो चुनाव कराया जाएगा. नए अध्यक्ष का कार्यकाल 1 दिसंबर 2024 से शुरू होगा. ICC के नियमों के मुताबिक, नई व्यवस्था के तहत अध्यक्ष के चुनाव में 16 वोट होते हैं और विजेता के लिए 9 वोट हासिल करना आवश्यक है. बताया जा रहा है कि इन 16 मतदान सदस्यों में से अधिकांश के साथ जय शाह के रिश्ते अच्छे हैं. ऐसे में उनका ICC जाना लगभग तय है.

शाह रचेंगे इतिहास  
यदि 35 वर्षीय जय शाह ICC अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो वह आईसीसी के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनेंगे. ICC अध्यक्ष पद की कमान पहले भी भारतीयों के हाथों में आ चुकी है. जगमोहन डालमिया 1997 से 200, शरद पवार 2010 से 2012, एन. श्रीनिवासन 2014 से 2015 तक और शशांक मनोहर 2015 से 2020 तक आईसीसी के अध्यक्ष  रहे हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

15 hours ago