होम / ताकत खेल की / क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के साथ शर्मनाक हरकत, भड़की सरकार; विकिपीडिया को भेजा नोटिस

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के साथ शर्मनाक हरकत, भड़की सरकार; विकिपीडिया को भेजा नोटिस

आपको बता दें कि रविवार को हुए रोमांचक मुकाबले में 23 साल के गेंदबाज अर्शदीप सिंह से पाकिस्तानी बैट्समैन आसिफ अली का कैच छूट गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्‍ली : एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में भारत को पाकिस्तान से मिली हार के बाद क्रिकेटर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) कुछ असामाजिक तत्वों के निशाने पर हैं. किसी ने विकिपीडिया पेज पर एडिट कर उन्हें 'खालिस्तान' से जोड़ दिया. सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और विकिपीडिया के अधिकारियों को समन जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.

अर्शदीप सिंह से छूटा था कैच
आपको बता दें कि रविवार को हुए रोमांचक मुकाबले में 23 साल के गेंदबाज अर्शदीप सिंह से पाकिस्तानी बैट्समैन आसिफ अली का कैच छूट गया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. उस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया.

विकिपीडिया पर खालिस्तान से जोड़ दिया
खेल के मैदान पर घटी इस घटना के बाद ही किसी ने उनके विकिपीडिया पेज पर भी बदलाव कर दिया और उनके खालिस्तान से जुड़े होने की बात कह दी. यहां तक कि विकिपीडिया के पेज पर ये भी लिख दिया गया कि अर्शदीप ने ने 2018 अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खालिस्तान की तरफ से डेब्यू किया था. जुलाई 2022 में वे खालिस्तान टीम की ओर से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में आए. असामाजिक तत्वों द्वारा की गई यह शर्मनाक हरकत सार्वजनिक भी हो गई, जिसे कोई भी पढ़ सकता था.

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने क्या कहा
इस मामले को IT मंत्रालय ने काफी गंभीरता से लिया है. भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा, "अर्शदीप सिंह के खिलाफ पाकिस्तान और ISI द्वारा ट्विटर पर चलाए जा खालिस्तानी ट्रेंड की मैं कड़ी निंदा करता हूं. हर भारतीय अर्शदीप सिंह के साथ खड़ा है और भारत में सिखों को अलग-थलग करने की पाकिस्तान की नापाक कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी."

 

इसके बाद उन्होंने अर्शदीप सिंह की फोटो शेयर करते हुए एक और ट्वीट किया और लिखा, "भारत क्रिकेट से पहले है. मैं पाक के प्रोपेगैंडा को रिजेक्ट करता हूं और अर्शदीप सिंह के साथ खड़ा हूं."
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

1 week ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

20 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago