होम / खेल / IPL मीडिया राइट्स की बंपर बोली, टीमों की क्यों होगी बल्ले-बल्ले, समझिए गणित

IPL मीडिया राइट्स की बंपर बोली, टीमों की क्यों होगी बल्ले-बल्ले, समझिए गणित

डिजनी स्टार इंडिया ने 23575 करोड़ रुपये (57.5 करोड़ रुपये प्रति मैच) में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी राइट्स हासिल किए.

चंदन कुमार 4 years ago

क्या बात... क्या बात... क्या बात!!! रोमांच और मनोरंजन से भरपूर आईपीएल की डिमांड कितनी है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसके मीडिया राइट्स 48,390 करोड़ रुपये में बिके. डिजनी स्टार इंडिया ने 23575 करोड़ रुपये (57.5 करोड़ रुपये प्रति मैच) में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी राइट्स हासिल किए, तो वहीं वॉयकॉम 18 ने 20500 करोड़ रुपये (50 करोड़ रुपये प्रति मैच) में डिजिटल अधिकार हासिल किए. इतना ही नहीं वॉयकॉम ने तो 3258 करोड़ रुपये (33.25 करोड़ रुपये प्रति मैच) में नॉन एक्स्क्लूसिव अधिकार भी खरीद लिए. विदेशों में प्रसारण के लिए टीवी और डिजिटल अधिकार 1057 करोड़ रुपये (2.6 करोड़ रुपये प्रति मैच) में वॉयकॉम और टाइम्स इंटरनेट ने अपने नाम किया. ये रकम सुनकर आईपीएल क्रेज का अंदाजा लगा रहे हैं न आप....

48390 करोड़ रुपये की बोली से आईपीएल टीमों की बल्ले-बल्ले क्यों?
लगभग 50 हजार करोड़ की बोली लगने से आईपीएल टीमों की कमाई भी बढ़ गई. अब सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे? तो हम आपको बता दें कि आईपीएल में हिस्सा लेने वाली टीमों की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स केंद्रीय कोष ही है. वे अपने कुल राजस्व का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा यहीं से लेती हैं. इसके अंतर्गत बीसीसीआई आईपीएल मीडिया राइट्स से जितनी कमाई करता है, उसका 50 प्रतिशत हिस्सा सभी टीमों में बराबर-बराबर बांट देता है.

24,195 करोड़ रुपये आईपीएल की 10 टीमों में बंटेगा
2023-2027 तक बीसीसीआई आईपीएल मीडिया राइट्स से 48390 करोड़ रुपये की कमाई करेगा. यानी बीसीसीआई इस रकम का आधा 24,195 करोड़ रुपये आईपीएल की 10 टीमों में बांट देगा. आपको बता दें कि आईपीएल में अभी 10 टीमें खेलती हैं- मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स.

प्रत्येक टीम को प्रत्येक साल 483 करोड़ रुपये मिलेंगे
बीसीसीआई इन 10 टीमों में अगले 5 साल तक 24195 करोड़ रुपये बराबर-बराबर बांट देगा. अब हिसाब लगाएं तो प्रत्येक साल 4839 करोड़ रुपये 10 टीमों में बांटा जाएगा. अब यदि ये हिसाब लगाएं कि प्रत्येक टीम को हर साल कितना हिस्सा मिलेगा तो इसका जवाब है: लगभग 483 करोड़ रुपये. ये रकम हर टीम के खाते में अगले 5 साल तक जाना तय है.

2022 में 201 करोड़ रुपये की कमाई
आपको बता दें कि 2022 में डिज्नी स्टार ने आईपीएल मैचों के लिए मीडिया राइट्स हासिल करने के लिए 4033 करोड़ रुपये अदा किए थे. इसकी आधी रकम 2016 करोड़ रुपये सभी टीमों के खाते में गई थी. इस हिसाब से सभी टीमों को 2022 में 201 करोड़ रुपये दिए गए थे. इस हिसाब से सभी टीमों के राजस्व में एक झटके में 140 प्रतिशत की वृद्धि हो गई. तो अब आप बताइए, ये हुई न टीमों के लिए बल्ले-बल्ले वाली बात.

527 प्रतिशत बढ़ी इनकम
थोड़ा और फ्लैशबैक में जाएं तो 2008 से 2017 तक मीडिया राइट्स के जरिए आईपीएल टीमों की हर साल 77 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. 2018 से 2021 तक 204 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. यदि 2008 के मुकाबले में तुलना करें तो सिर्फ मीडिया राइट्स के जरिए ही टीमों की कमाई 527 प्रतिशत बढ़ चुकी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

राखी बाजार में ‘वोकल फॉर लोकल’ की गूंज, ₹25 हजार करोड़ तक पहुंच सकता है कारोबार

रक्षाबंधन पर ₹25 हजार करोड़ के राखी कारोबार का अनुमान, उपहार और अन्य उत्पादों को मिलाकर व्यापार ₹30 हजार करोड़ के पार पहुंचने की उम्मीद

1 hour ago

FY27 में 6.8% रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ, महंगाई और कमजोर रुपये से बढ़ा जोखिम

Ind-Ra का नया अनुमान मई में जारी किए गए 6.7 प्रतिशत के पूर्वानुमान से थोड़ा अधिक है. हालांकि, एजेंसी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से पैदा हुई अनिश्चितता चालू वित्त वर्ष में महंगाई और आर्थिक वृद्धि के लिए बड़ा जोखिम बनी हुई है.

1 hour ago

बेरोजगारी दर में आई बड़ी गिरावट, जुलाई में 5.1% पर पहुंची; ग्रामीण रोजगार में भी सुधार

जून के 5.5% से घटकर 5.1% हुई बेरोजगारी दर, ग्रामीण इलाकों में 4.5% और शहरी क्षेत्रों में 6.7% रही दर

7 hours ago

अडानी पावर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ₹1,005 करोड़ के भुगतान विवाद में कर्नाटक डिस्कॉम की याचिका खारिज

शीर्ष अदालत ने Aptel के आदेश में दखल देने से किया इनकार. कर्नाटक की बिजली कंपनियों को झटका, अब तीन महीने में होगा मामले का अंतिम निपटारा

2 hours ago

पेटीएम से जुड़ी कंपनी ने बेचे 1.92 करोड़ शेयर, ₹2,949 करोड़ की ब्लॉक डील से मचा हड़कंप

पेटीएम में करीब 1.92 करोड़ शेयरों की ₹2,949 करोड़ की ब्लॉक डील हुई है. रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी को संभावित विक्रेता बताया जा रहा है. डील की खबर के बाद पेटीएम के शेयर में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई.

6 hours ago