✕

होम / ताकत खेल की / IPL Auction: पंत-अय्यर की भर गई तिजोरी, 72 खिलाड़ियों के लिए खर्च हुए 467.95 करोड़

IPL Auction: पंत-अय्यर की भर गई तिजोरी, 72 खिलाड़ियों के लिए खर्च हुए 467.95 करोड़

सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहे मेगा ऑक्शन में पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा. ऋषभ पंत सबसे महंगे बिके तो डेविड वॉर्नर, जोनी बेयरस्टो जैसे बड़े खिलाड़ियों को पहले दिन खरीददार नहीं मिले.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का पहला दिन काफी रोमांचक भरा रहा, पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा. पंत सबसे महंगे बिककर इतिहास रचा दिया तो डेविड वॉर्नर, जोनी बेयरस्टो जैसे बड़े खिलाड़ियों को पहले दिन खरीददार नहीं मिले. सऊदी अरब में चल रहे जेद्दा के मेगा ऑक्शन के पहले दिन 84 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें से 72 खिलाड़ी बिके और 12 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे. इन खिलाड़ियों पर कुल 467.95 करोड़ रुपए खर्च हुए, इस लिस्ट में 24 विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि 4 टीमों ने आरटीएम का उपयोग किया.

IPL का सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत

आईपीएल मेगा ऑक्शन में मार्की खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के बाद रिषभ पंत पर जमकर पैसों की बरसात हुई. लखनऊ ने 27 करोड़ रुपए में पंत को खरीदा, वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ करोड़ में खरीदा था. पंत ने कुछ मिनटों में ही अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके अलावा अर्शदीप सिंह 18 करोड़, जोस बटलर 15.75 करोड़, कागिसो रबाडा 10.75 करोड़, मिचेल स्टार्क 11.75 करोड़ रुपए, मोहम्मद शमी 10 करोड़, डेविड मिलर 7.50 करोड़, युजवेंद्र चहल 18 करोड़, मोहम्म सिराज 12.25 करोड़, लियाम लिविंगस्टोन 8.75 करोड़ रुपए में बिके.

पहले दिन 84 खिलाड़ियों पर लगी बोली 

ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों ने अलग-अलग बेस प्राइस पर खुद को उपलब्ध कराया है. 82 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपए, 27 खिलाड़ियों ने 1.5 करोड़ रुपए, 18 खिलाड़ियों ने 1.25 करोड़ रुपए, 23 खिलाड़ियों ने 1 करोड़ रुपए, 92 खिलाड़ियों ने 75 लाख रुपए, आठ खिलाड़ियों ने 50 लाख रुपए, पांच खिलाड़ियों ने 40 लाख रुपए और 320 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खुद को उपलब्ध कराया है. ऑक्शन को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और ऑनलाइन जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

577 खिलाड़ियों की लगेगी बोली

आपको बता दें कि इस ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. मेगा ऑक्शन की होस्ट मल्लिका सागर कर रही हैं, वे लगातार दूसरी बार होस्ट करेंगे. उनसे पहले ह्यूज एडमीड्स ऑक्शन कराते थे, मेगा ऑक्शन में 366 भारतीय खिलाड़ी थे, जबकि 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. ऑक्शन में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी हुए. 204 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

9 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

7 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

10 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

10 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

10 hours ago