✕

होम / ताकत खेल की / PL24: मायूस हार्दिक की खुशी की वजह बने शेफर्ड के लिए MI ने लगाई थी इतनी बोली

PL24: मायूस हार्दिक की खुशी की वजह बने शेफर्ड के लिए MI ने लगाई थी इतनी बोली

लगातार तीन मैच हारने के बाद रविवार को मुंबई इंडिसंय ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज कराई.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी कर मुंबई इडियंस के फैंस का दिल जीत लिया. साथ ही लगातार तीन मैच हारने के बाद आलोचना का सामना कर रहे हार्दिक पांड्या के चेहरे पर मुस्कान भी लौटाई. तो चलिए आज हम आपको वेस्ट इंडिज के खिलाड़ी रोमारिया शेफर्ड से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी साझा करते हैं. 

मुबंई इंडियंस के लिए तैयार किया शानदार स्कोर
शेफर्ड ने रविवार को दिल्ली के खिलाफ 10 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्के लगाकर 32 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर मुंबई ने दिल्ली के सामने 235 रनों का लक्ष्य रखा. उनके खतरनाक शॉट देख स्टेडिय़म में मुंबई इंडियंस टीम के साथ फैंस भी झूमने लगे. आपको बता दें, 26 नवंबर 1994 को जॉर्जटाउन गुयाना में जन्मे रोमारियो शेफर्ड वेस्ट इंडीज की नेशनल टीम और आईपीएल में मुबंई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. वह एक तेज गेंदबाज हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुयाना के लिए ऐज ग्रुप क्रिकेट में अपना करियर शुरू करने वाले शेफर्ड के लगातार प्रदर्शन ने उन्हें 2016 में नागिको सुपर 50 टूर्नामेंट में जगह दिलाई, जहां उन्होंने जल्दी ही अपनी एक पहचान बना ली. 

सचिन तेंदुलकर भी रह गए हैरान 
शेफर्ड जिस वक्त दिल्ली के गेंदबाज नॉर्त्जे पर कहर बरपा रहे, उस समय ड्रेसिंग रूम में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर उनकी बल्लेबाजी का आनंद ले रहे थे. सचिन शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी देखकर हैरान रह गए. वहीं, लगातार आलोचना झेल रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के चेहरे पर भी खुशी नजर आई. हार्दिक शेफर्ड की पारी देखकर अपनी खुशी नहीं छुपा सके, उन्होंने अपना सिर भी पकड़ लिया और शेफर्ड के वापस आने पर उन्हें गले से भी लगाया.

शेफर्ड की नेटवर्थ और आईपीएल से कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोमारियो शेफर्ड के पास लगभग 1 मिलियन डॉलर की संपत्ति है. इन्हें आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 50 लाख रुपये की बोली पर खरीदा है. वहीं, इससे पहले 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम ने भी 50 लाख रुपये की बोली पर खरीदा था. 2022 में सनराईजर्स हैदराबाद (Sunrisers Haidrabad) ने इन्हें 7 करोड़ 25 लाख की बोली लगाकर खरीदा था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

2 hours ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

2 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

16 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

12 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

13 hours ago