✕

होम / ताकत खेल की / IPL 2024: कितने अमीर हैं मुंबई की घर में 'पिटाई' करने वाले Shivam Dube?

IPL 2024: कितने अमीर हैं मुंबई की घर में 'पिटाई' करने वाले Shivam Dube?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 29वें मैच में MI के खिलाफ मैच में CSK के शिवम दुबे ने अपनी तूफानी बैटिंग से कोहराम मचा दिया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है. वहीं, इस मुकाबले में चेन्नई के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे (Shivam Dube) ने शनदार शतक लगाकर मुंबई के गेंदबाजों को उनके होम ग्राउंड पर बुरी तरह से धोया और टीम की जीत में एक अहम भूमिका निभाई. शिवम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और वह घरेलू क्रिकेट में दो बार एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं, तो चलिए जानते हैं ये स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट की खेलने की शुरुआत कब की और वह इससे कितनी कमाई करते हैं? 

28 गेंदों में जड़ा शानदार शतक
रविवार को शिवम दुबे ने मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेदों में शानदार शतक पूरा कर लिया, उन्होंने अपनी 38 गेंदों की पारी में 66 रन बनाकर गेंदबाजों को खूब धोया. उन्होंने10 चौके और दो छक्के भी लगाए. शिवम दुबे की तूफानी बैटिंग के बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. शिवम दुबे के अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अपनी टीम के लिए 40 गेंद में 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली. ऋतुराज के साथ मिलकर शिवम दुबे ने तो मुंबई के गेंदबाजों की हालत खराब करके रख दी थी. वहीं, लास्ट ओवर में धोनी ने भी 20 रनों की पारी में तीन छक्के लगाकर लोगों का दिल जीत लिया.  

शिवम दुबे की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवम दुबे की कुल संपत्ति करीब 25 करोड़ रुपये की है. वह बीसीसीआई, आईपीएल  और ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी खूब कमाई करते हैं. उन्हें भारत के लिए खेले जाने वाले हर टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये और हर वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये मैच फीस मिलती है. शिवम दुबे सरीन स्पोर्ट्स (Sareen Sports), माय फिटनेस पीनट बटर (My Fitness Peanut Butter) और स्पोर्ट्सी ऐप (Sportasi App)  ब्रैंड को एंडोर्स करते हैं. इनसे भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है.   

आईपीएल से करोड़ों की कमाई
सीएसके ने शिवम दुबे को आईपीएल में 4 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा है. शिवम दुबे ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2019 में आरसीबी के साथ की थी, जब उन्हें 5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. आईपीएल 2021 के लिए 4.4 करोड़ रुपये की कीमत पर राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदा थी. वहीं, 2022 में भी सीएसके ने उन्हें 4 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. 

घर और गाड़ियों का भी अच्छा कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवम दुबे के पास मुंबई में एक सुंदर डिजाइनर घर है, जिसकी कीमत लाखों में है. इसके अलावा वह देश भर में कई रियल एस्टेट (Real Estate) संपत्तियां के मालिक हैं. शिवम दुबे का कार कलेक्शन काफी छोटा है, लेकिन उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं. शिवम दुबे के कार कलेक्शन में एक मर्सिडीज एसयूवी (Mercedes SUV)  व अन्य लग्जरी कारें भी शामिल हैं. 

क्रिकेट करियर की शुरुआत 

शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ, वह भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं. वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करते हैं. शिवम घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. 8 जनवरी 2016 को शिवम दुबे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए टी20 डेब्यू किया. इसके बाद 25 फरवरी 2017 को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए लिस्ट ए क्रिकेट खेलना शुरू किया. रणजी ट्रॉफी में 7 दिसंबर 2017 को शिवम दुबे ने मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. वहीं, आईपीएल में 2019 में डेब्यू किया. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 में 3 नवंबर 2019 बांग्लादेश और वनडे में 15 दिसंबर 2019 को वेस्ट इंडिज के खिलाफ डेब्यू किया. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

8 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

4 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

5 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

5 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

9 hours ago